फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Brave wife gave new life gift to two people on new year by donating husband kidney

एक पत्नी के हौंसले को सलाम, जिन्होंने पति की किडनियां दान करके दो लोगों को दिया नया जीवन

Wed, 01 Jan 2020 03:11 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 01 Jan 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Brave wife gave new life gift to two people on new year by donating husband kidney
फाइल फोटो
बद्दी, हिमाचल प्रदेश निवासी रुचि पंथ ने बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए अपने पति की दोनों किडनियां दान कर नव वर्ष पर दो जिंदगियों को नया तोहफा दिया है। पीजीआई में इलाज के दौरान उनके पति कैलाश पंथ को 28 दिसंबर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसके बाद रुचि ने उनकी दोनों किडनियां पीजीआई की प्रतीक्षा सूची में शामिल दो मरीजों को दान करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


कैलाश (42) बद्दी स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। 19 दिसंबर को अचानक उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ। परिवार ने पीजीआई में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान 28 दिसंबर को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। उनके अंगदान के लिए पीजीआई रोटो के काउंसर ने उनकी पत्नी से संपर्क किया। रुचि पंथ का कहना है कि पति के जाने के बाद मेरे और बच्चों के लिए उस क्षति की पूर्ति कोई नहीं कर सकता, लेकिन मेरे पति के अंगदान की बदौलत शायद किसी बच्चे को उसके बीमार पिता का साथ मिल जाए और किसी पत्नी को उसका पति मिल जाए।
विज्ञापन


पीजीआई डायरेक्टर प्रो. जगतराम का कहना है कि पंथ परिवार की नेकी की ही बदौलत जिदंगी-मौत से जूझ रहे दो मरीजों को नया जीवन मिल पाया है। वहीं, रोटो के नोडल अधिकारी प्रो. विपिन कौशल ने बताया कि 2019 में 73 अंग प्राप्त हुए हैं। इनसे 69 लोगों की जान बचाई गई है। सबसे ज्यादा संख्या 60 किडनी की है। इसके अलावा 668 कार्निया प्राप्त हुई हैं। अंगदान को लेकर जागरूकता का स्तर दिनों दिन तेजी से बढ़ रहा है जिसका असर पीजीआई रोटो में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed