{"_id":"cf7609c18da847119bd5e7205adbb059","slug":"brave-old-woman-and-fight-with-bikers-chen-snatchers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए 65 वर्षीय 'मर्दानी' के कारनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए 65 वर्षीय 'मर्दानी' के कारनामे
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 14 Sep 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के जालंध्ार में चंदन नगर रोड पर सैर कर रही 65 साल की बुजुर्ग महिला से शनिवार सुबह छह बजकर 55 मिनट पर दो लुटेरों ने लूट का प्रयास किया।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने लुटेरों का जमकर मुकाबला किया और शोच मचा दिया। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हो गया। इससे डरकर लुटेरे फरार हो गए।
सीसीटीवी कैमरे में दोनों लुटेरों का चित्र आ गया है। उसके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसी इलाके में दो दिन पहले सीपीएस केडी भंडारी की भाभी का पर्स छीनने की भी कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला अनीता रानी रिटायर रेलवे अधिकारी नरिंदर कुमार की पत्नी हैं। उनका बेटा दीपक विदेश में बसा हुआ है। अनीता शनिवार को रोजाना की तरह संत नगर में सैर करने लिए गईं थी। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे वह सैर करने के लिए कोठी से बाहर निकलीं।
विज्ञापन
अभी वह बकरखाने वाली रोड पर ही थीं कि काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। उनमें से एक ने महिला की बाजू छीनी। बाद में महिला के कानों की बालियां छीनने की कोशिश की। महिला ने हिम्मत दिखाई और एक लुटेरे का हाथ जोर से पकड़ लिया।
इसके बाद महिला ने उसे धक्का दिया और शोर मचा दिया। इसपर लुटेरे वहां से भागने की कोशिश करने लगे। शोर सुनकर लोग वहां लोग पहुंचते इससे पहले ही लुटेरे फरार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास की कोठियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली तो पता चला कि बाइक सवार दो लुटेरों ने गली में काफी चक्कर लगाए थे।