{"_id":"57d0168a4f1c1ba8303199ef","slug":"brar-compare-kejriwal-to-mahatma-gandhi-cm-badal-angary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की महात्मा गांधी से तुलना पर बिफरे बादल, तल्ख टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की महात्मा गांधी से तुलना पर बिफरे बादल, तल्ख टिप्पणी
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Badal and Kejriwal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगमीत बराड़ ने अरविंद केजरीवाल की तुलना महात्मा गांधी से कर दी तो बादल बिफर गए और उन्होंने बेहद तल्ख टिप्पणी कर दी। कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने केजरीवाल को आज के ‘न्यू महात्मा गांधी’ कहे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि केजरीवाल का कद महात्मा गांधी के सामने बौना है और अपने आकाओं को महज खुश करने के लिए राष्ट्रपिता से तुलना करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। बुधवार को मनप्रीत बादल मालेरकोटला में सब्जी उत्पादकों की समस्याओं को सुनने पहुंचे थे ।
कांग्रेस की चुनाव घोषणापत्र समिति के सदस्य और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सब्जी मंडी में अपने उर्दू भाषण में कहा कि पंजाब के लिए मीर-ए-कारवां बने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का शासन ही व्यापारियों की खुशहाली के द्वार खोल सकता है । इस अवसर पर पूर्व विधायक रजिया सुल्ताना की उपस्थिति में सब्जी आढ़तियों की ओर से चौधरी बशीर ने मांगों संबंधी ज्ञापन भी मनप्रीत को सौंपते हुए मांग उठाई कि यहां सब्जियों की सुरक्षा के लिए सरकारी कोल्ड स्टोर बनाया जाए।

पंजाबी युनिवर्सिटी में देश विरोधी पोस्टर लगाना निंदनीय: मनप्रीत
मनप्रीत बादल
- फोटो : file
दिल्ली की जेएनयू की तर्ज पर पंजाबी युनिवर्सिटी में भी स्टूडेंट्स यूनियनों द्वारा भारत विरोधी पोस्टर लगाए जाने को मनप्रीत बादल ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा है कि शिक्षा स्थलों में कश्मीर की आजादी जैसे नारों के पंफलेट बांटना असहनीय है, ऐसे विवादों से छात्र संगठनों को दूर रहना चाहिए ।
मनप्रीत कहां से चुनाव लड़ेंगे, अभी तय नहीं
विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस का प्रत्याशी बनने के लिये भले ही अभी तक मनप्रीत सिंह बादल ने पार्टी को आवेदन नहीं भेजा है फिर भी उनका यह स्पष्ट कहना है कि वह चुनाव अवश्य लडेंगें किंतु कहां से, यह अभी तय नहीं हो पाया है। बुधवार को मालेरकोटला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे मनप्रीत बादल ने गांव कुठाला में विशेष बातचीत में कहा कि वह कहां से लडेंगें, यह पार्टी हाईकमान तय करेगी।