{"_id":"639c859ed824712b73747bc2","slug":"bpl-families-will-get-new-yellow-ration-cards-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"BPL cards update: 28.93 लाख बीपीएल परिवारों को मिलेंगे नए पीले राशन कार्ड, सीएम ऑनलाइन करेंगे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BPL cards update: 28.93 लाख बीपीएल परिवारों को मिलेंगे नए पीले राशन कार्ड, सीएम ऑनलाइन करेंगे जारी
Fri, 16 Dec 2022 08:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में अब नया राशन कार्ड ऑनलाइन प्रणाली शुरू की है। अब कोई भी व्यक्ति सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पात्र परिवारों को अंत्योदय अन्न योजना परिवार व प्राथमिक परिवार श्रेणियों में बांटा है।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार 28.93 लाख बीपीएल परिवारों को नव वर्ष पर नए पीले राशन कार्ड का तोहफा देने जा रही है। ये कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक क्लिक के जरिये इन्हें वितरित करेंगे। बीपीएल कार्ड के लिए न्यूनतम वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये करने से लाभार्थी परिवारों की संख्या 11.50 लाख से बढ़कर 28.93 लाख हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में पीले राशन कार्ड बनाने के लिए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होता था। इन कार्ड को लेकर राजनीति भी चरम पर रहती थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे खत्म करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का सहारा लिया। अब गरीब परिवारों को इन कार्ड के लिए कहीं चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ये उन्हें सीधे घर पर ही मिलेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पात्र लोगों को लाभ देने के लिए पिछली सरकारों के बीपीएल सर्वे रद्द करवाकर नए सिरे से सर्वेक्षण करवाया है। नागरिक सूचना संसाधन विभाग ने बीपीएल परिवारों के आंकड़ों का मिलान खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले महकमे से करवाया है। आंकड़ों को और अधिक सत्यापित करने के लिए परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के डाटा से भी मिलान किया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में अब नया राशन कार्ड ऑनलाइन प्रणाली शुरू की है। अब कोई भी व्यक्ति सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पात्र परिवारों को अंत्योदय अन्न योजना परिवार व प्राथमिक परिवार श्रेणियों में बांटा है। अंत्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम और बीपीएल, ओपीएच परिवारों को पांच किलोग्राम अनाज दो रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दे रहे हैं।
कोरोना के समय शुरू प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण योजना इस महीने के अंत तक जारी रहेगी। अंत्योदय आहार योजना के अंतर्गत बीपीएल, एएवाई परिवारों को फोर्टिफाइड आटे का वितरण यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पंचकूला जिलों में किया जा रहा है।