{"_id":"2ee9f9a20da19133f3deaf0fa6523e5b","slug":"bped-exam-delay-one-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएशन एग्जामः पहले ही दिन दिखी पीयू तंत्र की खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेजुएशन एग्जामः पहले ही दिन दिखी पीयू तंत्र की खामियां
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Apr 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की अंडर ग्रेजुएट परीक्षाएं शुरू हो गई। पहले ही दिन पीयू के परीक्षा तंत्र की खामियां सामने आईं। दोपहर बाद के सत्र में एक परीक्षा केंद्र में विद्यार्थी करीब एक घंटे तक प्रश्न पत्र का इंतजार करते रहे।
कॉलेज प्रबंधन की ओर इस मामले में पीयू प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचित किया गया। काफी भागदौड़ के बाद करीब एक घंटे बाद प्रश्न पत्र एग्जाम सेंटर पर पहुंच सका।
सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (जीसी-11) में बुधवार दोपहर बाद दो से पांच बजे तक बीपीएड प्रथम वर्ष अंग्रेजी की परीक्षा होनी थी। लेकिन, आधे घंटे तक पेपर न मिलने पर विद्यार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन को दी गई। काफी भागदौड़ के बाद करीब तीन बजे पेपर परीक्षा केंद्र पर पहुंचा, तब जाकर परीक्षा शुरू हो सकी।
पेपर आउट ऑफ सिलेबस, शिकायत
बीपीएड अंग्रेजी का पेपर एक घंटा देरी से पहुंचा। इसके बाद विद्यार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पेपर में अधिकतर सवाल आउट ऑफ सिलेबस होने का आरोप लगाया। जीसी-11 में परीक्षा देने पहुंचे छात्र अमित, अवनीश, रामकरण और संदीप ने बताया कि बीपीएड कंपार्टमेंट अंग्रेजी के 90 अंक के पेपर में से 40 अंक के सवाल आउट ऑफ सिलेबस आए हैं। विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत सेंटर सुपरिटेंडेंट को दी। छात्र ने बताया कि ग्रामर को छोड़ लिट्रेचर के अधिकतर सवाल बाहर से आए हैं। वीरवार को छात्र इसकी शिकायत पीयू अधिकारियों से करेंगे।
पहले दिन 14 नकलची पकड़े
पीयू परीक्षाओं को नकल रहित बनाने के लिए पहले दिन कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन (सीओई) प्रो. परविंदर सिंह टीम के साथ कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।
करीब 10.30 बजे वह जीसी-11 और फिर जीसीजी-11 में पहुंचे। उन्होंने सभी परीक्षा सुपरिटेंडेंट को परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी किताब या इलेट्रोनिक उपकरण नहीं ले जाने के कड़े निर्देश दिए। पहले दिन सुबह के सत्र में आठ और दोपहर बाद छह नकलची पकड़े गए।
बाथरुम से मिली पर्चियां
कई सेंटर पर विद्यार्थी माइक्रो फोटोकॉपी कराकर परीक्षा केंद्रों तक लेकर गए। कुछ विद्यार्थियों को पेपर से पहले ही पकड़ लिया गया तो कुछ को परीक्षा केंद्र से निकाल दिया गया।
चंडीगढ़ में सेंटर नंबर-19 के टायलेट में चेकिंग में काफी पर्चियां मिली। अधिकारियों के निर्देश पर ब्वॉयज के लिए सिर्फ टॉयलेट खोला गया और एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगा दी गई।
माइक्रो फोटोकापी की तो लाइसेंस होगा रद्द
परीक्षाओं में नकल के लिए अधिकतर विद्यार्थी माइक्रो फोटो कॉपी का प्रयोग कर रहे हैं। इस संबंध में पीयू परीक्षा अधिकारियों को भी जानकारी मिल चुकी है। पीयू कंट्रोलर की ओर से जल्द ही पीयू कैंपस स्थित सभी फोटोस्टेट मालिकों को माइक्रो फोटोकॉपी नहीं करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
निर्देशों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। सबसे अधिक माइक्रो फोटोकापी पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस, सेक्टर-15 मार्केट, सेक्टर-11 और सेक्टर-10 मार्केट में होती हैं।
आखिरी मिनट तक रोल नंबर के लिए भागदौड़
पीयू अंडर ग्रेजुएट परीक्षाओं में काफी स्टूडेंट अपीयर नहीं हो सके। पीयू नियमों के तहत 75 फीसदी अटेंडेंस और हाउस टेस्ट क्लीयर करने वालों को ही परीक्षा में बैठने की इजाजत दी गई।
बुधवार सुबह और दोपहर सत्र में पेपर से पहले काफी स्टूडेंट आखिरी मिनट तक रोल नंबर पाने के लिए भागदौड़ करते रहे। जीसी-11 में करीब 30 विद्यार्थियों को रोल नंबर नहीं मिलने के कारण परीक्षा में नहीं बैठने दिया।
आज बीए प्रथम वर्ष अंग्रेजी की परीक्षा
वीरवार को शहर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ से 12 के सत्र में बीए प्रथम वर्ष और दोपहर दो से पांच के सत्र में बीए अंग्रेजी दूसरे वर्ष की परीक्षा होगी। इन दोनों परीक्षाओं में एक लाख के करीब विद्यार्थी अपीयर होंगे। चंडीगढ़ और पंजाब में परीक्षा के लिए करीब 323 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
बीए अंग्रेजी का आसान पेपर देख खिले चेहरे
पीयू अंडर ग्रेजुएट स्तर पर बुधवार सुबह नौ बजे से बीए फाइनल अंग्रेजी की परीक्षा हुई। जीसी-11 से परीक्षा देकर निकलने विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी पेपर आसान होना बयां कर रहा था। छात्र कमल गुप्ता ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्न पत्र काफी बैलेंस था और आसान था।
बीपीएड का सात पेज का प्रश्न पत्र पीयू ने अपने स्तर पर तैयार कराया था। तीन दिन पहले ही सभी परीक्षा सेंटरों पर बुधवार को होने वाली परीक्षा के प्रश्न पत्र भेज दिए थे। यह सेंटर इंचार्ज की गलती है, जिसने बीपीएड प्रश्न पत्र का बंडल नहीं पहुंचने की जानकारी पीयू को नहीं दी। बीपीएड विद्यार्थियों को पेपर में अतिरिक्त समय दिया गया।
प्रो. परविंदर सिंह (कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन पंजाब यूनिवर्सिटी)