फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy theft grandmother jewellery at chandigarh

युवक ने नशे के लिए दादी के गहने चुराए, काबू

Sat, 06 Feb 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
boy theft grandmother jewellery at chandigarh

घर से दादी के गहने चुरा कर बेचने की कोशिश करते युवक को पुलिस ने गहनों समेत गिरफ्तार किया। आरोपी नशे का आदी है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी के कई केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वीरवार को मनीमाजरा निवासी संजू (23) ने नशे की लत पूरी करने के लिए अपनी दादी फूलवती की आलमारी से करीब सोने की अंगूठी और एक कंगन चुरा लिए। दोनों का वजन करीब तीन तोले था। ढूंढने पर फूलवती को गहने नहीं मिले तो उसने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संजू पर उनको पहले से ही शक था। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। पुलिस का कहना है कि संजू ने गहने बेचने के लिए एक ज्वेलर से भी बात कर रखी थी। लेकिन गहने बेचने से पहले ही पकड़ा गया और चोरी वाले गहने भी बरामद हो गए। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद घर में चोरी करने घुसी महिला काबू
एक अन्य मामले में घर में चोरी करने के मकसद से घुसने पर पुलिस ने महिला को सेक्टर 10 से गिरफ्तार किया। सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीरज सरना ने बताया कि शुक्रवार रात को सेक्टर 25 निवासी शीला सेक्टर 10 के बंद पड़े मकान में चोरी करने के लिए घुसी।


लोगों ने बंद पड़े मकान में हरकतें होती देखी तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को गिरफ्तार कर लिया। मकान में रहने वाले सभी लोग विदेश में रहते हैं। शनिवार को पुलिस ने महिला ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed