फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   boy drowned in swimming pool, engineer drowned in swimming pool, panchkula

इंजीनियर ने पहले बर्थडे पार्टी की, फिर स्वीमिंग पूल में नहाने लगा, मौत

Fri, 08 Jul 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 08 Jul 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
boy drowned in swimming pool, engineer drowned in swimming pool, panchkula
पंचकूला में स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
होटल में दोस्तों संग बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद युवक नहाने के लिए स्वीमिंग पूल में उतर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना पंचकूला में सेक्टर 32 स्थित नॉर्थ पार्क की है। मृतक का नाम एमडीसी निवासी 24 वर्षीय अनीश बताया जा रहा है। पेशे से वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।
विज्ञापन


परिनजों ने बताया कि हादसे के दौरान युवक अनीश के साथ उसके दोस्त भी थे। होटल प्रबंधन ने बताया कि उसके दोस्त उसे नहाने से मना कर रहे थे, बावजूद इसके अनीश स्विमिंग पूल में उतर गया, जबकि उसे स्विमिंग नहीं आती थी। देर रात उसकी बॉडी पूल में तैरती नजर आई।
विज्ञापन


अनीश के दोस्तों ने होटल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद होटल वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर आई और इसके बाद उसके पेरेंट‌्स को हादसे की सूचना दी गई। सवेरे अनीश के शव को यहां जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में लाया गया। पुलिस ने हादसा मानकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed