Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Chandigarh to face Maharashtra in softball final

Panchkula News: सॉफ्टबॉल के फाइनल में चंडीगढ़-महाराष्ट्र की टक्कर

Sun, 22 Nov 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh to face Maharashtra in softball final
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। 70वें नेशनल स्कूल गेम्स के तहत चल रही अंडर-19 सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को लड़कियों के वर्ग के मुकाबले खेले गए। मेजबान चंडीगढ़ और महाराष्ट्र की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-35डी में खेले गए पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने ओडिशा को 9-1 से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 14-3 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 7-0 से हराया, जबकि ओडिशा ने हरियाणा को 4-3 से मात दी। चंडीगढ़ ने राजस्थान को 10-0 से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, छत्तीसगढ़ ने केरल को 7-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अब खिताब के लिए चंडीगढ़ और महाराष्ट्र आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed