फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy died in suspicious circumstances in chandigarh pu boys hostel

Chandigarh: पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल में हिमाचल के युवक की मौत, पुलिस को ड्रग ओवरडेज का शक

Tue, 19 Nov 2024 08:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 08:40 PM IST
सार

मृतक विकास कुल्लू शहर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। पीयू चौकी इंचार्ज एसआई नवीन कुमार ने बताया कि अभी मामले में जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनक आने पर ही पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Boy died in suspicious circumstances in chandigarh pu boys hostel
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी के बॉयज हॉस्टल नंबर-7 के कमरा नंबर-93 में दोस्त से मिलने पहुंचे एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। युवक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के रहने वाले विकास के रूप में हुई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने पहले दोस्तों के साथ शराब पी और उसके बाद सूखा नशा भी किया। इसके बाद वह सुबह उठा ही नहीं। बेसुध हालत में विकास के दोस्त उसे जीएमएसएच-16 लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया है।

विकास सोमवार को पीयू में होटल मैनेजमेंट में दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे अपने दोस्त प्रणव से मिलने आया था। प्रणव, विकास व एक अन्य युवक रात को शहर में घूमने निकले और देर रात नशे की हालत में हॉस्टल पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक इन युवकों ने कमरे में आने के बाद फिर कोई सूखा नशा किया, जिसके बाद तीनों युवक कमरा नंबर-93 में ही सो गए। मंगलवार सुबह प्रणव व उसका एक दोस्त तो जग गए लेकिन विकास नहीं उठा। युवकों ने विकास को काफी देर तक हिलाया और उसे विभिन्न तरीकों से जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं जगा। इस पर युवक आनन-फानन में उसे करीब पौने 10 बजे जीएमएसएच-16 ले गए। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस व सीएफएसएल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डॉक्टरों के मुताबिक अत्यधिक नशा कर रखा था, जिससे उसकी मौत की आशंका है।

विज्ञापन
कमरा सील, शराब की बोतल व सूखा नशा मिला

पुलिस जब हाॅस्टल के कमरा नंबर-93 में पहुंची तो वहां काफी उल्टियां की हुई थीं। कमरे से शराब की बोतल के साथ अलावा सूखा नशा भी मिला है। पुलिस ने विकास के दोस्त प्रणव व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसमें सामने आया कि युवक पीयू का छात्र नहीं है। हॉस्टल के रजिस्टर में भी उसकी एंट्री भी नहीं की गई थी। पुलिस ने हॉस्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज में विकास के साथ दिखने वाले सभी युवकों से जल्द पूछताछ की जा सकती है। पुलिस ने विकास के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिजन देर शाम कुल्लू से चंडीगढ़ पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
मौत के कारण खोज रही पुलिस

पीयू चौकी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवक की मौत क्यों और कैसे हुई है, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता लग पाएगा। हिरासत में लिए गए दोस्तों से भी पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed