फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bought expensive cars without repaying the loan and sold them without NOC.

Chandigarh News: महंगी गाड़ियां खरीद बिना लोन चुकाए और एनओसी के बगैर आगे बेच दीं

Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bought expensive cars without repaying the loan and sold them without NOC.
चंडीगढ़। टोयोटा गाड़ियों को खरीद उनका पूरा लोन भरे बिना एनओसी के आगे बेचने के मामले में सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने दो आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। यह दोनों मामले टोयोटा वित्तीय सेवाएं इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि अमरजीत सिंह बंगा की शिकायत पर दर्ज हुआ है। पुलिस ने आपराधिक रूप से विश्वासघात करने, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धारा में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि गाड़ियों की खरीद के लिए उनकी गैर बैंकिंग वित्तीय सेवा कंपनी है और यह निजी ऋण, व्यापारिक ऋण प्रदान करते हैं। पहले मामले में शिकायतकर्ता ने सोनीपत के अमनप्रीत सिद्धू और सेक्टर-21डी के जगजीत सिंह के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के मुताबिक अमनप्रीत ने चंडीगढ़ नंबर की टोयोटा फाॅर्चुनर गाड़ी खरीदने के लिए उनकी कंपनी से 23 लाख 44,638 रुपये का लोन लिया था। बाद में बिना लोन रकम चुकाए गाड़ी उसने जगजीत सिंह को बेच दी। इसके लिए कंपनी से एनओसी तक नहीं ली। मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं अमरजीत सिंह बंगा ने ऐसी ही एक अन्य शिकायत सेक्टर-63 के नवीन बोहरा और सेक्टर 33बी के विपिन कुमार अग्रवाल के खिलाफ भी दी। इस मामले में भी दोनों के खिलाफ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नवीन ने चंडीगढ़ नंबर की टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदने के लिए 15 लाख 5240 रुपये का लोन उनकी कंपनी से लिया था। यह गाड़ी उसने बिना लोन रकम वापस किए और बिना एनओसी लिए आगे विपिन को बेच दी। इस मामले में भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed