{"_id":"674a2553cf7761cd4605e6b6","slug":"both-the-youths-who-threw-the-bomb-have-been-arrested-links-are-being-found-with-goldy-brar-and-kala-jathedi-chandigarh-news-c-16-pkl1043-574315-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बम फेंकने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, गोल्डी बराड़-काला जठेडी से जुड़ रहे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बम फेंकने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, गोल्डी बराड़-काला जठेडी से जुड़ रहे तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 के डि''ओरा व सेविले क्लब के बाहर हुए दो बम धमाकों को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की हिसार में एसटीएफ व चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम सेल टीम ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। फायरिंग में हिसार एसटीएफ के दो एएसआई घायल हो गए हैं। दोनों आरोपी हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं और चंडीगढ़ की क्राइम ब्रांच व ऑपरेशन सेल की संयुक्त टीमें वहां तैनात हैं। रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार अर्जुन ठाकुर से रिमांड के दौरान कई खुलासे हुए हैं। उसके मोबाइल की कॉल हिस्ट्री व चैट से खुलासा हुआ कि आरोपी के तार कनाडा व अमेरिका से भी जुड़े हैं। वहीं, बम फेंकने के दोनों आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथी गैंगस्टर काला जठेडी के लिए काम करते हैं। इन पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। अब पुलिस अर्जुन ठाकुर के कनाडा व अमेरिका के नंबरों पर हुई बातचीत के तार इन दोनों युवकों से खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि अर्जुन ने इन युवकों को वारदात के लिए हायर किया था या फिर गोल्डी बराड़ या काला जठेडी की भी इसमें कोई भूमिका है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को सेक्टर-26 पुलिस थाना व आप्रेशन सेल से महज 50 कदम दूरी पर बने डि''ओरा व सेविले क्लब के बाहर देसी बम फेंककर विस्फोट किए गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन चंडीगढ़ से मोहाली तक लगे किसी भी कैमरे में आरोपियों का चेहरा कैद नहीं हो पाया था। वहीं, जांच के दौरान पुलिस टीमों को अंबाला हाइवे पर दप्पर टोल प्लाजा के पास से एक बाइक मिली थी, जिसका नंबर भी फर्जी निकला था। उसी बाइक पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थी, जो अलग-अलग एंगल पर काम कर रही थीं। इसी कड़ी में अब जांच टीमों के पास हिसार जिले पर हाइवे बने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पहुंची, जिसमें बम फेंकने वाले दोनों युवकों के चेहरे कैद हो गए थे। इसके बाद जांच टीमें वीरवार को ही हिसार पहुंच गई थी और वहां स्थानीय पुलिस व एसटीएफ, सीआईए की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
हिसार टोल प्लाजा पर बस छोड़कर ली लिफ्ट
जांच में सामने आया कि इन आरोपियों ने दप्पर टोल प्लाजा परिसर में अपनी बाइक खड़ी की और यहीं से बस में बैठकर हिसार पहुंचे। दोनों युवक हिसार बाईपास पर टाेल प्लाजा पर उतर गए और एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर शहर की ओर गए। शहर में पहुंचने के बाद दोनों युवक एक दोस्त गए पास गए और वहीं छिप गए। वीरवार को दोनों युवक बाइक लेकर पास ही के किसी गांव में छिप गए थे। जांच टीमें पड़ताल करते हुए लिफ्ट देने वाले व्यक्ति तक पहुंची और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में लिफ्ट देने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एक फोटोग्राफर है और बहबुलपुर (हिसार) का रहने वाला है। उसने बताया कि दोनों युवकों को टोल प्लाजा से अपने गांव तक ही लिफ्ट दी थी।
पीरवाला गांव के पास हुई मुठभेड़
पुलिस आरोपियों को ढूंढते हुए हिसार के पीरवाला गांव पहुंच गई। गांव में पुलिस को देख दोनों आरोपी शाम करीब पौने छह बजे बाइक पर फरार होने लगे तो पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान इनकी बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछल गई और दोनों आरोपी नीचे गिर गए। एसटीएफ व चंडीगढ़ पुलिस की टीम ने इन्हें सरेंडर करने का कहा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एसटीएफ के एएसआई संदीप व अनूप को गोलियां लगीं, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने के कारण जान बच गई। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल होने पर दोनों ही आरोपियों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।