फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Both the accused who killed by hitting with a rod were sent to jail

Chandigarh News: रॉड मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपी भेज जेल

Tue, 10 Jun 2025 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Both the accused who killed by hitting with a rod were sent to jail
चंडीगढ़। सेक्टर-52 में 35 वर्षीय धर्मेंद्र की रॉड मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों मोनू (21) और उसके भाई अमित (19) के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा और रॉड बरामद कर ली है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह साढ़े 6 बजे सेक्टर-52 कजहेड़ी के पेट्रोल पंप के पास हुई। शनिवार को मोनू के बेटे की बर्थडे पार्टी थी। इसमें उसके दोस्त दीपक और धीरज भी शामिल थे। देर रात करीब 12 बजे मोनू और अमित की दीपक और धीरज के साथ किसी मामूली बात को लेकर बहस हो गई। हालांकि, उस समय पार्टी में मौजूद लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया था। रविवार सुबह मोनू, अमित व उनके कुछ साथी डंडे और रॉड लेकर दीपक के घर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी धर्मेंद्र बीच-बचाव करने आए, तभी अमित ने उसकी पीठ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पीसीआर ने घायल को सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed