फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border Security Force seized 150 kg of heroin and shot down 126 drones along Pakistani border in Six Months

Punjab: पंजाब सीमा पर बीएसएफ ने छह माह में पकड़ी 150 किलो हेरोइन, पाकिस्तान से आए 126 ड्रोन भी दबोचे

Thu, 11 Jul 2024 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

पंजाब का एक बड़ा क्षेत्रफल पाकिस्तान की सीमाओं से सटा हुआ है, करीब 526 किलोमीटर की सरहदी सीमा पाकिस्तान के साथ साझा करता है। सीमा से अक्सर पंजाब में नशा और हथियार तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। 

विज्ञापन
Border Security Force seized 150 kg of heroin and shot down 126 drones along Pakistani border in Six Months
तरनतारन से बरामद ड्रोन। - फोटो : ANI File

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब से लगती पाकिस्तानी सीमाओं पर बीते 6 महीने में 150 किलो हेरोइन और 126 ड्रोन मार गिराए हैं जो पाकिस्तान व अन्य हिस्सों से भारत में अवैध रूप से सेंधमारी करते हुए ड्रग्स, हथियार और जासूसी करने के मकसद से भेजे गए थे। 
विज्ञापन


बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि वर्ष 2023 में पाकिस्तान की ओर से 107 ड्रोन भेजे गए थे, जिन्हें बीएसएफ ने टारगेट करते हुए दबोचा था। इन ड्रोन से सप्लाई किए जा रहे 18 आधुनिक हथियारों को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि इंटरनेशनल बॉर्डर को पार कर भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास करते समय सेना की टुकड़ी ने एक पाकिस्तानी को ढेर कर दिया था, जबकि 21 पाकिस्तानी घुसपैठियों को बीएसएफ ने मौके से दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पंजाब बना पाकिस्तानी घुसपैठियों का गेटवे

नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (एनआईए) ने बीते अप्रैल में गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें इस बात की पुष्टि की थी कि जम्मू-कश्मीर की जगह अब पंजाब का सरहदी इलाका पाकिस्तान का गेटवे बन गया है। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 हटाए जाने के बाद से भारतीय सेना की लगातार बढ़ती चौकसी के चलते अब पाकिस्तान पंजाब के सरहदी इलाकों से अवैध हथियार, ड्रग्स और आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसने के निरंतर प्रयास करता रहता है। यहां तक की अब पंजाब पुलिस की ओर से भी सरहदी इलाकों में चौकसी बढ़ाई जा रही है, 20 करोड़ रुपये की लागत से बॉर्डर एरिया में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किए जा रहे हैं, ताकि ड्रग्स और अवैध हथियारों की अवैध सप्लाई और घुसपैठियों पर नजर रखी जा सके।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed