फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Floods: Border Security Force Alert On Border Amidst Flood In Punjab News in Hindi

सरहद पर निगहबानी: बाढ़ के पानी में डूबी है फेंसिंग, BSF जवान पैदल और मोटर बोट के जरिए कर रहे गश्त

Fri, 04 Aug 2023 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 03:25 PM IST
सार

 Punjab Flood Update Today: जुलाई माह से लेकर अब तक पंजाब में सरहद से सटे गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सतलुज दरिया पूरी तरह उफान पर है। यही दरिया भारत से होकर पाकिस्तान में सांप की तरह कई बार प्रवेश होकर दोबारा भारत में घुसता है। दरिया के कारण इन दिनों पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा बाढ़ के पानी में डूबी हुई है।

विज्ञापन
Punjab Floods: Border Security Force Alert On Border Amidst Flood In Punjab News in Hindi
सरहद की रक्षा करते बीएसएफ जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। पंजाब से पाकिस्तान की सीमा भी सटी है, ज्यादातर सीमांत गांव भी पानी की चपेट में हैं, कई जगहों पर फेंसिंग गिर चुकी है, सरहद पानी में डूबी हुई है, फिर भी स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर सरहद पर बीएसएफ मुस्तैद है। जवान बाढ़ के पानी में पैदल और मोटर बोट के जरिये गश्त कर रहे हैं। पाकिस्तान की प्रत्येक गतिविधि पर बीएसएफ की पैनी नजर है। बीएसएफ जवानों के लिए पानी में गश्त करना बहुत ही मुश्किल है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए अपनी ड्यूटी बखूबी से निभा रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमृतसर एयरपोर्ट पर रोकने से भड़के ढेसी: यूके के सांसद बोले-मैं किसानों की आवाज उठाता हूं, इसलिए मुझे रोका गया
विज्ञापन


जुलाई माह से लेकर अब तक पंजाब में सरहद से सटे गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सतलुज दरिया पूरी तरह उफान पर है। यही दरिया भारत से होकर पाकिस्तान में सांप की तरह कई बार प्रवेश होकर दोबारा भारत में घुसता है। दरिया के कारण इन दिनों पंजाब से सटी भारत-पाक सीमा बाढ़ के पानी में डूबी हुई है। कई जगहों पर बीएसएफ की निगरान चौकियां ध्वस्त हो चुकी हैं, कई स्थानों पर फेंसिंग गिर चुकी है। बावजूद इसके बीएसएफ पाकिस्तान की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने के लिए बाढ़ के पानी में पैदल और मोटर बोट के जरिये पेट्रोलिंग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएफ और चौकस है। जिस तरह सरहद बाढ़ के पानी में डूबी है इसकी आड़ में पाकिस्तान से कोई आतंकी भारत में न घुस सके, इसलिए दिन-रात बीएसएफ की गश्त जारी है। फेंसिंग के साथ कई जगह चार फुट और कई जगह पांच फुट गहरा पानी है, फिर भी जवान उसके बीच में पैदल चलकर सरहद की रखवाली कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed