फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Border Roads Organization going to build longest tunnel at world highest point in Shinkula

मनाली से कारगिल की दूरी घटेगी: शिंकुला में दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर सबसे लंबी सुरंग बनाएगा भारत

Tue, 26 Sep 2023 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 10:31 AM IST
सार

बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीआरओ की ओर से इस सुरंग के निर्माण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जल्द ही बीआरओ की ओर से टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इससे न केवल लेह के साथ लगती चीन और पाकिस्तान सीमा तक सेना और रसद को पहुंचाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
Border Roads Organization going to build longest tunnel at world highest point in Shinkula
शिंकुला में सबसे लंबी सुरंग बनाएगा सीमा सड़क संगठन - फोटो : twitter

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) शिंकुला में दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर सबसे लंबी सुरंग बनाने जा रहा है। यह सुरंग हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति और लेह की जांस्कर घाटी को आपस में जोड़ेगी। 1681 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सुरंग के निर्माण के लिए टेंडर प्रकिया जल्द पूरी होने वाली है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देर से उठती थी गर्भवती: ससुर ने बहू के पिता और नाबालिग भाई को गोलियों से भूना, छह माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन


बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि लगभग छह माह तक बर्फ से ढके रहने वाले समुद्रतल से 16,600 फीट ऊंचे दर्रे के नीचे करीब आठ किलोमीटर लंबी यातायात सुरंग बनाई जाएगी, जो मनाली से कारगिल की दूरी को 70 किमी तक कम कर देगी। इसके निर्माण के बाद कारगिल तक जाने में लगभग पांच घंटे का समय बचेगा। भूतल परिवहन मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग और अधोसंरचना विकास प्राधिकरण की टीम ने सुरंग के निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जारी होगा टेंडर
बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बीआरओ की ओर से इस सुरंग के निर्माण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जल्द ही बीआरओ की ओर से टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इससे न केवल लेह के साथ लगती चीन और पाकिस्तान सीमा तक सेना और रसद को पहुंचाने में आसानी होगी बल्कि हिमाचल प्रदेश और लेह घाटी के लोगों का जनजीवन भी बदल जाएगा। वर्ष 2025 तक इस सुरंग के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य है। इसका दक्षिणी छोर शिंकुला और उत्तरी छोर लखांग में होगा।

चीन की मिला सुरंग का टूटेगा रिकॉर्ड
पड़ोसी देश चीन ने अभी दुनिया के सबसे ऊंचे स्थान पर सबसे लंबी सुरंग बनाई है। इसका नाम मी-ला सुरंग है, जो समुद्रतल से 15583.99 फीट की ऊंचाई पर बनी है और 5.7 किमी लंबी है, लेकिन बीआरओ की ओर से बनाई जाने वाली 8 किमी लंबी शिंकुला सुरंग ऊंचाई और लंबाई दोनों मामलों में मिला सुरंग का रिकॉर्ड तोड़ेगी। हालांकि, दुनिया की सबसे लंबी सुरंग नॉर्वे की लेरडाल सुरंग है, जिसकी लंबाई 25 किमी है, लेकिन समुद्र तल से इसकी अधिकतम ऊंचाई 896 फीट है। हिमाचल प्रदेश की सबसे लंबी सुरंग रोहतांग स्थित अटल टनल है, जो 9.02 किमी लंबी है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 10,171 फीट है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed