फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   border infiltration Pakistani man arrest, Pakistani currency was recovered

भारतीय सीमा में घुसपैठ करता पाकिस्तानी दबोचा, देखिए क्या मिला उससे?

Mon, 05 Sep 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 05 Sep 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
border infiltration Pakistani man arrest, Pakistani currency was recovered
border infiltration - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जिले के बमियाल सेक्टर में भारत-पाक बॉर्डर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी युवक को सीमा सुरक्षा बल ने पकड़ा है।
विज्ञापन


करीब पचास मीटर भारतीय सीमा में घुस चुके युवक से पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई है और युवक गूंगा-बहरा बताया जा रहा है। बीएसएफ ने युवक को जिला पुलिस के हवाले कर दिया है।

एसएसपी प्रमुख राकेश कौशल ने बताया कि रविवार सुबह बमियाल सेक्टर में बीएसएफ की ताशपत्तन पोस्ट के समीप एक पाकिस्तानी युवक ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया। सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ के जवानों ने युवक को दर दबोचा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि युवक की पहचान रिजवान उर्फ रहीम खान उर्फ रमजान (30) निवासी नरान नरेगा, पंजाब, पाकिस्तान के रूप में हुई है। युवक के पास से पाकिस्तानी मुद्रा के 10-10 रुपये के दो नोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पता चला कि आज से तीन वर्ष पहले युवक की बाजू पर गोली लगी थी। एसएसपी ने बताया कि बीएसएफ ने रिजवान को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed