फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boom Box Club operator arrested for serving hookah without permission

Chandigarh News: बिना अनुमति हुक्का परोसने के मामले में बूम बाक्स क्लब का संचालक गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 07:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Boom Box Club operator arrested for serving hookah without permission
चंडीगढ़। पुलिस ने सेक्टर-9डी स्थित बूम बाक्स क्लब में बिना परमिशन हुक्का समेत फ्लेवर्ड तंबाकू व अन्य प्रतिबंधित सामान परोसने के मामले में संचालक रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने बीते 21 जून को बूम बाक्स क्लब में छापा मारा था। इसके बाद संचालक समेत अन्य के खिलाफ 120-बी आईपीसी और 4 कोप्टा एक्ट 2003 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में क्लब के मैनेजर लक्की को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन




दरअसल, पंचकूला और मोहाली में क्लब के रात 12 बजे तक खुलने का समय निर्धारित होने के चलते चंडीगढ़ के क्लबों में युवाओं की भीड़ पहले से कई गुना बढ़ गई थी। इससे क्लबों में मारपीट के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई थी। अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाते हुए बताया था कि तड़के 5-6 बजे तक खुल रहे क्लब और शराब परोसी जा रही है। इसके साथ हुक्के भी पिलाए जा रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेकर छापा भी मारा था। बीते 21 जून को बूम बाक्स में प्रशासन के अलग-अलग विभागों की संयुक्त टीम ने छापा मारकर 37 हुक्के बरामद किए थे। इसके अलावा कुछ फ्लेवर्ड तंबाकू और अन्य प्रतिबंधित सामान भी मिला था। पुलिस ने सेक्टर-3 थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में क्लब के मैनेजर लक्की को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब संचालक रोहित कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में अभी और गिरफ्तारी कर सकती है। बता दें कि 21 जून की रात को ही क्लब में मारपीट व बाहर फायरिंग हुई थी जिसके बाद से यह क्लब बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed