फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   book release_ut guest house_chandigarh

'जरा सी धूप' में मानव मूल्यों की आह और कराह

Tue, 24 Dec 2013 12:44 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2013 12:44 PM IST
विज्ञापन
जाने माने साहित्यकार अशोक वाजपेयी ने सोमवार को यूटी गेस्ट हाउस में आईएएस सुमिता मिश्रा के कविता संग्रह ‘जरा सी धूप’ का विमोचन किया। सुमिता चंडीगढ़ लिटरेरी सोसायटी की चेयरपर्सन हैं।
विज्ञापन


वे हरियाणा सरकार में वरिष्ठ अधिकारी हैं और काफी समय से चंडीगढ़ लिटरेरी क्लब के माध्यम से चंडीगढ़ में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही हैं।

उनके सहयोग से लेक क्लब पर लिट्रेटी फेस्ट आयोजित किया गया। उनकी पुस्तक का प्रकाशन यूनिस्टार बुक्स चंडीगढ़ ने किया है। इस दौरान प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


साहित्यकार अशोक वाजपेयी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को साहित्य लिखना ही नहीं चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों की कई अड़चने होती हैं।

वे प्रशासनिक सेवाओं में रहे हैं और इन बातो को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारी साहित्य या कविताएं लिखें तो उसमें वे उस पीड़ा को रखे जो आसपास के माहौल में देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरा सी धूप में सुमिता मिश्रा ने हिंदी के साथ-साथ उर्दू का भी उपयोग किया है। यह अच्छी बात है। इसमें कई ऐसे शब्द हैं जो मुहावरे जैसे लगते हैं पर हैं नहीं, यह नया प्रयोग है।

अशोक वाजपेयी ने कहा कि उनको अब चंडीगढ़ से लगाव हो गया है। हिंदी को कई लोग अपने ढंग से उपयोग करते हैं। किसी भी सूरत में हिंदी का मूल रूप नहीं बिगड़ना चाहिए।


काव्य संग्रह मे 75 कविताएं
पर्यटन एवं आवभगत विभाग, हरियाणा की सचिव और निदेशक सुमिता मिश्रा ने अपने कविता संग्रह ‘जरा सी धूप’ में 75 कविताओं को संकलित किया है।

सभी कविताएं उनकी सूक्ष्म अनुभूति और बौद्धिक प्रखरता का विलक्षण संयोग प्रस्तुत करतीं हैं। इन कविताओं में भौतिकवाद और उपभोक्तावादी अपसंस्कृति की चपेट में आये मानव-मूल्यों की आह और कराह साफ सुनाई देती है।

मां को समर्पित किया संग्रह
सुमिता मिश्रा के कविता-संग्रह की भाषा और शैली अत्यंत सहज, सरल और सृजनात्मक है। उन्होंने इस पुस्तक को अपनी मां डॉ. प्रेम कुमारी को समर्पित किया है।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभागों के प्रधान सचिव विजय वर्धन ने इस पुस्तक के सार का विस्तारपूर्वक विश्लेषण किया है।

इस अवसर पर सुमिता मिश्रा की माता डॉ. प्रेम कुमारी मिश्रा, उनके पति परमजीत एवं परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed