फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   book release, rishabh puri book release, inside the heart of hope, chandigarh

'इनसाइड द हार्ट ऑफ होप' बीमारियों से लड़ते इंसान के जज्बे की कहानी

Fri, 24 Jun 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 24 Jun 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
book release, rishabh puri book release, inside the heart of hope, chandigarh
चंडीगढ़ में लेखक ऋषभ पुरी की किताब का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ स्थित ब्राउजर लाइब्रेरी एंड बुक स्टोर में लेखक ऋषभ पुरी की किताब 'इनसाइड द हार्ट ऑफ होप' का विमोचन किया गया। इंसान में कुछ कर दिखाने की इच्छा शक्ति हो तो वह हर प्रकार की बाधा को चीरता हुआ आगे बढ़ता जाता है। यहां तक कि वह इंसान आशावादी सोच के जरिए जिंदगी में नए मुकामों को भी हासिल करता है। लेखक ऋषभ पुरी ने उपरोक्त शब्द अपनी पहली पुस्तक इनसाइड द हार्ट ऑफ होप को ब्राउजर लाइब्रेरी एंड बुक स्टोर में लोकार्पण करते हुए कहे।
विज्ञापन


प्रेस कान्फ्रेंस में पुस्तक के विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि यह पुस्तक दिल में उम्मीद रखने वाले एक ऐसे इंसान की कहानी बया करती है, जो तमाम मेडिकल विकारों से संघर्ष करके अपनी जिंदगी को एक नया रूख देता है। यह रचना उन लोगों की जिंदगी में नई उम्मीदें जगाती है जो अपनी जिंदगी से निराश हो चुके हो। 131 पन्नों की इस पुस्तक की शुरुआत एक डॉक्टर के कथनों से होती है जो कि रिक नाम केमरीज के इंतजर करने पर उससे क्षमा मांगता है।
विज्ञापन


रिक इस कहानी का मुख्य पात्र है जोकि बचपन से ही मेडिकल डिसऑर्डर से पीड़ित होता है। वह अपनी पहचान अपने नाम की बजाए अपनी बीमारी से कराता है। यह पुस्तक एक ऐसे इंसान की कहानी पर आधारित है जो धीरे-धीरे अपनी सोच में परिवर्तन लाता है और अपने भीतर के हुनर को पहचानकर जिंदगी को खुशियों से भर लेता है। 29 वर्षीय ऋषभ पुरी की यह रचना उनकी वास्तविक जिंदगी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी जिंदगी के लम्हों को शब्दों में पिरोने और उसे जगजाहिर करने की प्रेरणा उन्हें स्वयं से मिली है। 6 से 20 वर्ष तक चंडीगढ़ और दिल्ली के कई अस्पतालों में उनका इलाज चला। दो हार्ट सर्जरीज केबाद भी उन्होंने उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा। उन्हें अपने परिवार व मित्रों से भी पूर्ण सहयोग मिला। इस अवसर पर कालका के एसडीएम आशुतोष राजन विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित थे। ऋषभ पुरी ने बताया कि वह वर्तमान समय में फलाइंग विदआउट विंग्स नामक पुस्तक पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed