फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bonus to Congress, former MLA will return home

कांग्रेस को बोनस, पूर्व विधायक की होगी घर वापसी

Tue, 01 Apr 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 01 Apr 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
bonus to Congress, former MLA will return home

पूर्व विधायक अशोक शर्मा की कांग्रेस में दोबारा वापसी ने कार्यकर्ताओं में नई जान फूंक दी है।

विज्ञापन


2 अप्रैल को पंजाब कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद एवं पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा पठानकोट में लमीनी स्थित अशोक शर्मा के निवास पहुंचकर उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करवाएंगे।

अशोक शर्मा की पार्टी में दोबारा वापसी से पूरी तरह से अलग-थलग पड़ चुकी कांग्रेस दोबारा मजबूत होगी। क्योंकि, अशोक शर्मा का पठानकोट में खासा जनाधार है और उनके पार्टी छोड़ देने के बाद उनके साथ जुड़े समर्थक भी पार्टी गतिविधियों में खासा उत्साह नहीं दिखा पा रहे थे।
विज्ञापन


गलत टिकट आवंटन से नाराज होकर छोड़ी थी कांग्रेस

पेशे से वकील रह चुके अशोक शर्मा ने वर्ष 2002 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा के दिग्गज नेता मास्टर मोहन लाल को 18 हजार मतों से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने कार्याकाल में उन्होंने पठानकोट का समग्र विकास करवाया। 2012 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने हाईकमान के टिकट आवंटन के फैसले को गलत ठहराया और पार्टी छोड़ बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ा।


आजाद चुनाव लड़ते हुए भी अशोक शर्मा ने चौबिस हजार के लगभग मत हासिल किए, जोकि कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गये मतों के लगभग था। उस समय यदि अशोक शर्मा को कांग्रेस की टिकट दी जाती तो शायद पठानकोट की सीट कांग्रेस विजेता होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed