{"_id":"584c13dd4f1c1be35944b65f","slug":"bomb-shell-found-at-panchkula-morni-hills-air-force-and-itbp-teams-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 फुट का बम शेल मिलने से हड़कंप, एयरफोर्स और ITBP की टीमें पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 फुट का बम शेल मिलने से हड़कंप, एयरफोर्स और ITBP की टीमें पहुंची
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 11 Dec 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
बेरवाला में मिला बम शेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरनी स्थित गांव बेरवाला में शनिवार को एक बम शेल मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एयरफोर्स, आईटीबीपी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मौके पर बड़ी सावधानीपूर्वक बम को कब्जे में लिया गया। जानकारी के अनुसार बेरवाला गांव के एक जंगल में शनिवार को सुबह किसी ने एक बम देखा।
इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद चंडी मंदिर थाना प्रभारी हरभजन मौके पर पहुंचे और सेना, एयरफोर्स एवं आईटीबीपी को मामले के बारे में अवगत कराया। इसके बाद मौके पर कई अधिकारी पहुंच गए। यह बम मोरनी की ओर जाते समय बाईं तरफ बेरवाला गांव के जंगल में पड़ा था। सूत्र बता रहे हैं कि मोरनी के रिहायशी इलाके से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगलों में यह बम शेल ऊपर से गिराया गया है, लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस बम शेल पर अंग्रेजी में शाइन बिल्डर लिखा है। जिसकी लंबाई करीब 6 फुट और करीब 1 फुट से ज्यादा डायामीटर है। इस बम शेल का वजन करीब 5 क्विंटल है
यह बम शेल यहां जंगलों में कहां से और कैसे आया, इसको लेकर सेना एवं एयरफोर्स के अधिकारी काफी चिंतित नजर आए। और जांच शुरू कर दी है। देर रात तक सभी अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहे। सेना पुलिस पहुंचने के बाद आर्मी ने बम स्क्वॉयड दस्ता बुला लिया। एयरफोर्स विंग कमांडर एलके स्वामी की अगुवाई में एयरफोर्स की टीम जांच करने पहुंची। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार राजेश पूनिया, नायब तहसीलदार रुपिंदर मौके पर पहुंचे।