फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bomb found in Sector 2 of Chandigarh

Chandigarh: पंजाब व हरियाणा CM आवास से कुछ दूरी पर मिला बम, पुलिस व बम स्क्वायड पहुंची, सेना को लिखा पत्र

Mon, 02 Jan 2023 06:07 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jan 2023 06:07 PM IST
सार

पुलिस ने डिफेंस और चंडीगढ़ के बम स्क्वायड टीम को भी जानकारी दी है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। घटना स्थल से चंद कदमों की दूरी पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के आवास, हेलीपैड व सचिवालय है।
  
 

विज्ञापन
Bomb found in Sector 2 of Chandigarh
मोौके पर जांच करते सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़-नयागांव सीमा पर स्थित एक आम के बाग में सोमवार को बम शेल मिलने से हड़कंप मच गया। जहां बम शेल मिला वहां से महज एक किमी के दायरे में पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के हेलीपैड, आवास, सचिवालय और हाईकोर्ट बने हैं। सूचना पाते ही चंडीगढ़ व मोहाली की पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम स्क्वायड मौके पर पहुंच गए और बम को एक ड्रम में बंद कर रेत की बोरियों का घेरा बना दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा टीम भी मौका मुआयना करने पहुंचीं। पंजाब के मुख्यमंत्री की सुरक्षा सेल के एडीजीपी एके पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सेना का मिस फायर बम शेल लग रहा है। वहीं, चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन ने बताया कि इस संबंध में सेना को पत्र लिख दिया गया है। उनकी टीम आकर बम शेल की जांच करेगी। शाम को चंडीगढ़ की एसएसपी मनीषा चौधरी भी मौके पर जायजा लेने पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार सुबह लगभग साढ़े 10 बजे कंट्रोल रूप में किसी ने फोन कर बताया कि आम के बाग में बम जैसा कुछ पड़ा है। इसके बाद कंट्रोल रूम से तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन लगाने वाले व्यक्ति से जानकारी ली तो पता चला कि वह बाग के सामने बने गैराज में अपनी गाड़ी ठीक करवाने आया था। पेशाब करने के लिए जब वह बाग में गए तो उन्हें बम शेल दिखा। वहीं, बाग के पास नाई की दुकान चलाने वाले मोहम्मद अफजाल ने बताया कि इस दौरान वह भी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने भी पुलिस को सूचना देने को कहा।



बम फटता तो 100 मीटर तक होता असर 
एडीजीपी एके पांडेय ने बताया कि सेना के मिस फायर बम शेल की मारक क्षमता ज्यादा नहीं होती है। यह बम शेल फटता तब भी 100 मीटर से ज्यादा दूरी तक नुकसान नहीं करता। यह सेल यहां कैसे आया इसकी जांच तो सेना ही करेगी, दूसरी ओर डीजीपी प्रवीर रंजन ने बताया कि इस तरह के बम शेल इस क्षेत्र में पहले भी मिलते रहे हैं। यह बम शेल यहां कैसे आया और सेना का बम शेल होने की पुष्टि टीम के आने के बाद ही होगी।



एक किमी के दायरे में हैं सभी वीवीआईपी भवन, 100 मीटर दूर चौकी
घटनास्थल से एक किमी के दायरे में सभी बड़े वीवीआईपी भवन बने हैं। वहीं 100 मीटर दूरी पर नयागांव की पुलिस चौकी है। इस परिक्षेत्र में पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के हेलीपैड, आवास, सचिवालय और हाईकोर्ट हैं। पंजाब में लगातार मिल रही आतंकी धमकियों को देखते हुए यहां भी चंडीगढ़ और पंजाब की पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस का दावा है कि किसी कबाड़ी ने यह बम शेल यहां फेंका होगा लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में यह बड़ी चूक है।


 

इस तरह के बम शेल पहले भी मिले हैं लेकिन सुरक्षा को लेकर हम गंभीर हैं। सेल की सूचना मिलते ही हमने सेना को जानकारी दी है। उनकी टीम आकर बम शेल की जांच करेगी तब तक हमने घटनास्थल पर भी सुरक्षा को मजबूत कर दिया है। - प्रवीर रंजन, डीजीपी, चंडीगढ़।

सीएम आवास के निकट बम मिलना चिंताजनक: वड़िंग
पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि मुख्यमंत्री के निवास के निकट बम मिलना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री निवास के निकट बम रखने की हिम्मत कर सकते हैं तो वे ऐसा कहीं भी कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि मामले की गंभीरता व गहराई से जांच की जाएगी और पड़ताल को निर्णायक नतीजे तक पहुंचाया जाएगा।

वड़िंग ने कहा कि भले ही यह क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के दायरे में आता है लेकिन जिस तरीके से बम को मुख्यमंत्री पंजाब के निवास और हेलिपैड के पास रखा गया, उसके निकट सिविल सचिवालय भी है, मामले को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में सुरक्षा सख्त की जाएगी और किसी भी गलत तत्व को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed