चंडीगढ़ में सितारों की महफिल, सोनू सूद और बॉबी देओल संग सेल्फी का क्रेज, सोहेल ने दिखाए नखरे
क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के दौरान बॉलीवुड, साउथ और छोटे परदे के सितारों की महफिल सजी है। अभिनेता सोनू सूद के साथ दर्शकों ने जमकर सेल्फी ली। उधर, बजरंगी भाईजान के छोटे भाई सोहेल खान सेल्फी लेने से परहेज करते नजर आए। जैसे ही कोई उनके पास जाता है तुरंत ना कर देते हैं। ऐसे में प्रशंसकों ने उनसे दूरी बना ली है।
मोगा के रहने वाले अभिनेता सोनू सूद को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक पहुंचे। सोनू सूद ने भी अपने फैंस का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने क्रेजी फैंस के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई।
सीसीएल टूर्नामेंट में आज सेमीफाइनल मैच होगा। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, सुनील शेट्टी, बॉबी देयोल, बोनी कपूर, मनोज तिवारी जैसे सितारे दर्शकों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।
बॉबी देयोल को लेकर फैंस क्रेजी
क्रिकेट मैदान हो या फिर मैदान के बाहर, शहर के दर्शकों के फेवरेट अभिनेता बॉबी देयोल हैं। उनको देखते ही दर्शक बॉबी... बॉबी... कहते हुए जमकर शोर मचाते हैं। दर्शकों के इस प्यार को देखकर बॉबी भी बेहद उत्साहित होकर उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं।