फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bollywood Actor Shahid Kapoor Injured During Jersey Movie Shooting at PCA Stadium Mohali

'जर्सी' की शूटिंग करते हुए चोटिल हुए अभिनेता शाहिद कपूर, डॉक्टर ने होटल आकर लगाए टांके

Sat, 11 Jan 2020 04:23 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 Jan 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Shahid Kapoor Injured During Jersey Movie Shooting at PCA Stadium Mohali
शाहिद कपूर - फोटो : एएनआई
अभिनेता शाहिद कपूर चोटिल हो गए हैं। उनके चेहरे पर टांके लगे हैं और इस वजह से कुछ सूजन भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शाहिद के होंठ पर चोट लगी है।
विज्ञापन


शाहिद मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 'जर्सी' मूवी की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान गेंद लगने से वे घायल हो गए और खून बहने लगा। क्रू मेंबर उन्हें तुरंत होटल ले गए, जहां डॉक्टर को इलाज के लिए बुलाया गया। डॉक्टर ने होटल में ही उनके चेहरे पर टांके लगाए। फिलहाल शूटिंग रोक दी गई है। वहीं शाहिद और कुछ क्रू मेंबर मुंबई लौट गए हैं।
विज्ञापन


डॉक्टर ने शाहिद को पूरा आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि 'जर्सी (Jersey)' तेलुगू की सुपरहिट फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 36 साल के एक शख्स पर आधारित है, जिसका छह साल का बेटा है। वह फिर से क्रिकेट खेलना शुरू करता है, क्योंकि उसे वही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed