फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boating started on Sukhna Lake, 35 enjoyed on first day

सुखना लेक पर बोटिंग शुरु, पहले दिन 35 ने लिया आनंद

Thu, 24 Jun 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Boating started on Sukhna Lake, 35 enjoyed on first day
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की हरी झंडी के बाद बुधवार से सुखना लेक पर बोटिंग शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन गर्मी के कारण लगभग 35 लोगों ने ही बोटिंग की।
विज्ञापन

प्रशासन ने लेक पर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही बोटिंग शुरू की है। बोटिंग के दौरान लोगों से कोरोना से बचाव संबंधी सभी नियमों का पालन करवाया गया। इसके निर्देश प्रशासन ने पहले ही जारी कर दिए थे। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण पहले दिन लोगों ने बोटिंग में रुचि नहीं दिखाई। गर्मी से राहत मिलने और छुट्टी के दिन अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद है। वहीं, 50 प्रतिशत क्षमता की शर्त के चलते फिलहाल चार सीट वाली तीन से चार बोट ही चल रही हैं।

बुधवार सुबह 9 बजे के बाद से शहरवासी और पर्यटकों के लिए लेक में बोटिंग शुरू कर दी गई। हर फेरी के बाद नाव को सैनिटाइज करवाया जा रहा है। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ही चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में मिनी लॉकडाउन लगाया था। इसके साथ ही सुखना लेक पर बोटिंग भी बंद कर दी थी, क्योंकि लेक पर छुट्टी के दिन व शाम के समय अधिक भीड़ होती है। प्रशासन ने शर्तों के साथ बोटिंग की मंजूरी दी है। टिकट से पहले लोगों के शरीर का तापमान जांचा जा रहा है। बोटिंग के दौरान भी सामाजिक दूरी को बरकरार रखा जा सके, इसलिए नाव पर भी क्षमता से 50 फीसदी सवारियों के ही बैठने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा पर्यटकों सहित बोट संचालकों, ऑपरेटर और हेल्परों को मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed