फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Board of Trade election: full force of both groups for winning

व्यापार मंडल चुनाव: दोनों गुटों ने झोंक दी पूरी ताकत

Tue, 12 Apr 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
Board of Trade election: full force of both groups for winning
चुनाव

जब भी व्यापार मंडल के चुनाव आते हैं तो शहर के व्यापारियों के बीच कई मुद्दे गरमा जाते हैं। इनमें बिल्डिंग बायलाज में संशोधन, जरूरत के अनुसार बदलाव की मंजूरी, वायलेशन और मिसयूज के नोटिस के तहत भारी भरकम जुर्माना, व्यापार भवन और ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के गठन का मामला उठ जाता है। इसके साथ ही प्रापर्टी लीज टू फ्री होल्ड का मुद्दा भी गरमा जाता है। बीते आठ साल में हुए व्यापार मंडल के चुनाव में हर बार यह मुद्दे अहम रह गए, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई बड़ी राहत नहीं दी गई।

विज्ञापन


प्रशासन की ओर से मिसयूज और वायलेशन के जुर्माने रेट कम कर दिए गए, लेकिन अब भी यह काफी ज्यादा हैं। कई व्यापारियों के पास इमारत की कीमत से ज्यादा जुर्माने के नोटिस भेजे गए हैं। मिसयूज और वायलेशन के जुर्माने का रेट जो 500 रुपये स्क्वेयर फीट के हिसाब से था, वह हाल ही में प्रशासन ने 180 से 210 रुपये प्रति माह किया है। लेकिन अब भी यह रेट काफी ज्यादा हैं जो हर व्यापारी की पहुंच से बाहर है। शोरूम के ऊपर की इमारत में हर तरह के कारोबार करने की मंजूरी नहीं है। अलग तरह का ट्रेड करने पर मिसयूज का नोटिस भेजा जाता है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए इस समय दो गुटों के बीच मुकाबला है। चरणजीव गुट की ओर से अनिल वोहरा मैदान में हैं जबकि साहनी गुट की ओर से कैलाश जैन उम्मीदवार हैं। दोनो गुटों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। 17 अप्रैल को व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सेक्टर-26 के सत्संग भवन में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश जैन, उम्मीदवार, अध्यक्ष पद  ने बताय कि हर बार दावा किया जाता है कि बिल्डिंग बायलाज में संशोधन करके जुर्माना पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। जब प्रशासन कॉमर्शियल इमारत की पूरी कीमत ले चुका है तो व्यापारी को अपने हिसाब से कारोबार करने की मंजूरी क्यों नहीं दी जाती है। यह सारे काम चरणजीव गुट करवाने में अब तक असफल रहा है। बूथों में अतिरिक्त मंजिल की मांग भी व्यापारी काफी लंबे समय से कर रहे हैं।
 

चार साल के कार्यकाल में कई काम हुए हैं।व्यापार मंडल पहले से काफी मजबूत और प्रतिष्ठित संगठन बना है। प्रशासन हर अहम मुद्दे पर व्यापार मंडल के सुझाव लेता है। मिसयूज और वायलेशन के जुर्माने में कमी की गई है, लेकिन अब भी यह ज्यादा हैं, इसके लिए मंडल की ओर से केस भी लड़ा जा रहा है। प्रशासन बहुत जल्द ट्रेडर्स एडवाइजरी कमेटी का गठन करने जा रहा है, जिसमें व्यापार मंडल के सदस्य शामिल हैं।-  चरणजीव सिंह, व्यापार मंडल के वर्तमान अध्यक्ष 


हर बार चुनाव में ट्रेडर्स बोर्ड के गठन का वायदा किया जाता है, लेकिन यह अब तक नहीं हुआ है। तीन-चार साल से व्यापार मंडल शहर के व्यापारियों की समस्याएं दूर नहीं कर पा रहा है। इस समय कई चीजों पर वैट है, जो पड़ोसी राज्यों में नहीं है। प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
धर्मपाल गुप्ता, व्यापार मंडल के सीनियर सदस्य 

व्यापार मंडल ने बीते दो साल में व्यापारियों के हित में कई काम किए हैं। आज जो भी व्यापारी व्यापार मंडल का सदस्य है, वह अपने आप में गर्व महसूस करता है।कई वस्तुओं में वैट कम हुआ है। प्रशासन हर अहम काम से पहले व्यापार मंडल के सुझाव लेता है। प्रापर्टी पर कलेक्टर रेट कम करवाने में भी व्यापार मंडल का अहम योगदान रहा है।

- नरेश महाजन, सदस्य एवं सेक्टर-23 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष 

आज चरणजीव गुट घोषणा पत्र करेगा जारी
मंगलवार को चरणजीव गुट अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करेगा। जीत के बाद की क्या-क्या प्राथमिकताएं रहेगी, घोषणा पत्र में उसके दावे किए जाएंगे। जबकि साहनी गुट भी अपने उम्मीदवार कैलाश जैन के लिए घोषणा पत्र तैयार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed