{"_id":"5e3733708ebc3e4b2736dca3","slug":"bmw-car-hit-cycleman-died-chandigarh-news-pkl3651504150","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज इंस्पेक्टर का बेटा दौड़ा रहा था बीएमडब्ल्यू, साइकिल सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक्साइज इंस्पेक्टर का बेटा दौड़ा रहा था बीएमडब्ल्यू, साइकिल सवार भाइयों को रौंदा, एक की मौत
Mon, 03 Feb 2020 02:47 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू ने साइकिल सवार को उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग रोड के पास एक्साइज इंस्पेक्टर के बेटे ने बीएमडब्ल्यू कार से साइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। इससे साइकिल चालक भाई की मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि साइकिल के दो टुकड़े हो गए, जबकि पीछे बैठे उसके भाई को मामूली चोटें आईं। मरने वाला युवक चंडीगढ़ में नौकरी की तलाश में आया था।
मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जीएमएसएच-16 पहुुंचाया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-18 निवासी बिक्कू कुमार (18) के रूप में हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सेक्टर-44 निवासी बीएमडब्ल्यू चालक उदय सिंह भाटिया (21) के खिलाफ 304ए के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रविवार शाम करीब पौने छह बजे की है। बिक्कू कुमार मूलरूप से बिहार के जिला जमुई का रहने वाला है। वह चार दिन पहले ही चंडीगढ़ सेक्टर-18 में रहने वाले अपने सगे भाई अरुण कुमार के घर आया था। उसे नौकरी की तलाश थी। रविवार को वह सेक्टर-10 अपने जानकार से मिलने गया था। शाम करीब पौने छह बजे चचेरे भाई लालटू के साथ साइकिल से वापस सेक्टर-18 घर जाने के लिए निकला।
विज्ञापन
बिक्कू साइकिल चला रहा था, जबकि लालटू पीछे बैठा था। सेक्टर-9/10 डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचा तो हाईकोर्ट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी साइकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में बिक्कू उछलकर बीच सड़क पर गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि साइकिल के दो टुकड़े हो गए। वहीं इस हादसे में लालटू को मामूली चोटें आईं।
पुलिस ने बिक्कू के शव को जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी उदय सिंह ग्रेजुएशन कर रहा है और वह शाम को अपने घर सेक्टर-44 जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जेबरा क्रॉसिंग पर हुआ हादसा
पुलिस बयान में लालटू ने बताया कि वह बिक्कू के साथ साइकिल के पीछे बैठा था। सेक्टर-10 की लाइट प्वाइंट से जेबरा लाइन क्रास करते हुए सेक्टर-9 की तरफ बढ़ा तभी हाईकोर्ट की तरफ से मटका चौकी की तरफ जा रही बीएमडब्ल्यू कार ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद बिक्कू के सिर पर गंभीर चोटें आई, जबकि वह खुद उछलकर दूसरी ओर गिरा। हादसे के बाद सड़क पर खून फैल गया। साइकिल का अगला चक्का दूर साइकिल ट्रैक पर जा गिरा। आसपास के लोगों की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
जनवरी से अब तक छह की जान गई
जनवरी से अब तक शहर में अलग-अलग जगहों पर छह लोगों की जान जा चुकी है। पिछले साल 99 लोगों ने सड़क हादसे में अपनी जान गवाई थी।