फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blood donation camp by Amar Ujala foundation

रक्तदान के लिए जुट रहा जनसमर्थन, आप भी जुड़िए

Thu, 12 Jun 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jun 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp by Amar Ujala foundation

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर थैलेसीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन और अमर उजाला फाउंडेशन संयुक्त रूप से 14 जून शनिवार को पीजीआई के जाकिर हॉल में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में लोगों का जनसमर्थन जुट रहा है।

विज्ञापन


कैंप में इकट्ठा किया गया रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और पीजीआई के मरीजों को दिया जाएगा। इसके लिए आपको सिर्फ 14 जून को पीजीआई के जाकिर हॉल पहुंचना होगा और कैंप में एक यूनिट ब्लड देना होगा।
विज्ञापन


यह ब्लड किसी भी बच्चे या मरीज की जिंदगी में खुशियां बिखेर सकता है। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर देशभगत यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह हिस्सा लेंगे, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर पीजीआई के डायरेक्टर डॉ. वाइके चावला होंगे। कैंप में हिस्सा लेने वाले रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थैलेसीमिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि उनकी एसोसिएशन पीड़ितों को ब्लड और मेडिसिन मुहैया करवाती है।

पिछले साल करीब दस हजार यूनिट ब्लड पीजीआई की ओर से थैलेसीमिया बच्चों को दिया गया। संस्था की कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा कैंप आयोजित कर पीजीआई को रक्त मुहैया करवाया जाए।

थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। यदि इसे समय रहते नहीं रोका गया तो आगे दिक्कते बढ़ सकती हैं। एसोसिएशन ने पीजीआई में 350 बच्चों को एडाप्ट किया है।


उनका स्टाफ पूरी मेहनत से बच्चों की मदद करता है। स्टाफर कमलदीप कौर का कुछ दिन पहले ही एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उनके हाथ की हड्डी टूट गई थी, लेकिन फिर भी बच्चों की मदद के लिए वे अगले दिन से ही जुट गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed