फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blood donation camp at manimajra, police staff donated blood

विश्वकर्मा मंदिर में शिविर, पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

Tue, 10 May 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 May 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp at manimajra, police staff donated blood
मनीमाजरा में ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : amar ujala

मनीमाजरा में महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन मनीमाजरा की ओर से सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। संगठन के प्रधान नेमचंद गुप्ता ने बताया कि शिविर में 175 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में मनीमाजरा थाना के 11 पुलिसकर्मियों के साथ थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह और एडिशनल एसएचओ रोहित कुमार ने भी रक्तदान किया।

विज्ञापन


मनसा देवी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में लगे इस शिविर में पीजीआई से आई टीम ने 89 यूनिट और सेक्टर-16 से आई डॉक्टरों की टीम ने 86 यूनिट रक्त इकट्ठा किया। शिविर में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल व पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद्र गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। वहीं इलाका पार्षद देसराज गुप्ता, सत्यप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मेयर सुरेंद्र सिंह भी विशेष तौर पर शिविर में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed