{"_id":"5759caca4f1c1b17489c5a62","slug":"blood-donation-camp-at-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड डोनेशन कैंप में आज करें रक्तदान, लें जरूरतमंदों की दुआएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड डोनेशन कैंप में आज करें रक्तदान, लें जरूरतमंदों की दुआएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप चाहते हैं कि किसी भी व्यक्ति की जान खून की कमी से न जाए तो शुक्रवार को विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित होने वाले ब्लड डोनेशन कैंप में जरूर आएं। एक यूनिट ब्लड दें और किसी अंजान चेहरे पर मुस्कान लाएं।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और अग्रवाल सभा मनीमाजरा की ओर से विश्वकर्मा मंदिर मनीमाजरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कैंप का समय सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक है। अग्रवाल सभा के चेयरमैन रोहताश गुप्ता, प्रधान पवन सिंगला व संजीव गोयल ने बताया कि कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम के कमिश्नर बी पुरुषार्था, विशेष अतिथि के तौर पर पार्षद देशराज गुप्ता मौजूद रहेंगे। कैंप में रक्त इकट्ठा करने की जिम्मेदारी पीजीआई ब्लड बैंक की होगी। उनकी टेक्निक्ल टीम और स्टाफ भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
ऐसे पहुंचें विश्वकर्मा मंदिर विश्वकर्मा मंदिर मनसा देवी वाली रोड पर स्थित है। यदि रक्तदाता चंडीगढ़ या पंचकूला से आते हैं तो वे फन रिपब्लिक वाली सड़क की ओर मुड़ जाएं और उस रोड पर मनसा देवी की तरफ जाएं तो एक टी प्वाइंट आएगा। उससे बाएं हाथ की ओर मुड़ना होगा। कुछ कदम चलते ही विश्वकर्मा मंदिर आ जाएगा। यदि रक्तदाता मनीमाजरा से आते हैं तो वे मुख्य बाजार के सामने से ओल्ड रोपड़ रोड पर बने मनसा देवी चौराहे से मनसा देवी को जाने वाली सड़क पर जाना पड़ेगा। कुछ कदम चलने पर जामा मस्जिद आएगी और उसके बाद विश्वकर्मा मंदिर।
विज्ञापन
10 से 14 जून तक यहां लग रहे हैं शिविर दस जून को अमर उजाला फाउंडेशन और अग्रवाल सभा मनीमाजरा की ओर से विश्वकर्मा मंदिर में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। दूसरा कैंप 11 जून को मोहाली के फेज वन स्थित शास्त्री मॉडल स्कूल में होगा। तीसरा कैंप 12 जून को पंचकूला के सेक्टर-9 स्थित प्राचीन मंदिर में आयोजित किया जाएगा। 12 जून को अमर उजाला फाउंडेशन और थैलेसीमिक चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जीएमसीएच-32 में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र कालरा ने बताया कि यह एक मेगा कैंप होगा। इसमें दिया गया रक्त थैलेसीमिक बच्चों के काम आएगा। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, श्री ओंकार दास मित्तल ट्रस्ट पंचकूला, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा व लेदर देन की ओर से चंडीगढ़ सेक्टर-17 की ब्रिज मार्केट में लगाया जा रहा है।
कैंप के आयोजन में ये कर रहे सहयोग रक्तदान शिविर के आयोजन में शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, श्रीओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा, नीलकंठ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला, गायत्री परिवार ट्रस्ट पंचकूला, यूको बैंक मनीमाजरा टाउन, हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट रजिस्टर्ड चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट विश्वास गोयल सहयोग कर रहे हैं। कैंप में अग्रवाल सभा मनीमाजरा के सुरेश बंसल, आनंद गोयल, उदयभान मित्तल, राकेश गुप्ता, राजेंद्र गोयल, शिवलाल गर्ग, राजेश सिंगला, सोनू जिंदल, चंदर भान गर्ग, सुनील गोयल, रविंदर गर्ग, प्रवीन गुप्ता, संजय गोयल, मनोहर गर्ग, सुभाष बंसल, घनश्याम बंसल, चिंटू बंसल, जय बंसल, नरेश गोयल, रमेश गुप्ता, नरेश सिंगला, प्रेम बंसल, राजेंद्र सिंगला, संदीप कुमार, विजेंदर गोयल व सत्यपाल गुप्ता का सहयोग है।