{"_id":"576fe56b4f1c1b817a79a937","slug":"blood-donation-blood-donation-camp-gmch-32-blood-donation-camp-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव कांवड़ महासंघ का ब्लड डोनेशन कैंप, 75 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव कांवड़ महासंघ का ब्लड डोनेशन कैंप, 75 ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Jun 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने मानव सेव फाउंडेशन और जीएमसीएच 32 के ब्लड बैंक के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया। कैंप नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सेक्टर 26 स्थित बापूधाम कालोनी के राजकीय प्राइमरी स्कूल में लगाया गया। इसमें बड़े उत्साह के साथ 75 लोगों ने रक्तदान किया। कैंप का उद्घाटन ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बिलासपुर हरियाणा विनोद सैनी ने किया।
इस मौके पर उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि रक्तदान करना हर युवा की जिम्मेदारी होनी चाहिए। रक्तदान करना ये भी दर्शाता है कि युवा समाज के प्रति कितने संवेदनशील हैं। उन्होंने शिव कांवड़ महासंघ के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा कि गर्मियों में ब्लड की कमी हो जाती है। इससे जरूरतमंदों की जिंदगी पर आफत आ जाती है, लेकिन महासंघ के सदस्य बिना किसी स्वार्थ के रक्तदान कैंप आयोजित करते हैं। लोग भी समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझकर कैंप में उमड़ पड़ते हैं। इससे हजारों लोगों की जिंदगियां बचती हैं।
इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ के प्रधान राकेश संगर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे का अपने जीवन बिल्कुल भी सेवन न करे। इससे उनकी जिंदगी तो खराब होगी, साथ ही उनके परिवार भी बरबाद होता है। मानस सेवा फाउंउेशन के प्रधान दलीप शर्मा व नगर निगम के पार्षद सतिंदर सिंह ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। समाजसेवी सुनील शर्मा ने कहा कि रक्तदान से शरीर के किसी भी अंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट व मानव सेवा के फाउंडेशन के सुभाष गुप्ता, जोगिंदर सेतिया, राजेंद्र कुमार, रवि कुमार व गुलशन कात्याल मौजूद रहे।