{"_id":"575671484f1c1b5d439c54d2","slug":"blood-donate-amarujala-foundation-blood-donation-camp-shastri-modal-school-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपका खून दे सकता है किसी को जीवन, इसलिए 11 जून को दान करें खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपका खून दे सकता है किसी को जीवन, इसलिए 11 जून को दान करें खून
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:39 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपका खून किसी को जीवन दे सकता है। इस महादान में आपका योगदान सुनिश्चित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 11 जून को रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। कैंप फेज-1 के शास्त्री मॉडल स्कूल में सामाजिक संगठनों के सहयोग से इसका आयोजन होगा। इस अवसर पर पंजाब सेहत विभाग के डॉक्टरों व ब्लड बैंक मोहाली की टीम मौजूद रहेगी। रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर किसी का जीवन बचा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, 11 जून को रक्तदान कैंप युवा ब्राह्मण सभा, शिव सेना पंजाब और अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया जाएगा। कैंप शास्त्री मॉडल स्कूल में सुबह पौने नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक आयोजित किया जाएगा। कैंप में विभिन्न वार्डों के पार्षद, कई समाजसेवी व राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। इस मौके पर शिव सेना पंजाब के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट अमित गर्ग ने बताया उनकी संस्था हर जरूरतमंद की सेवा के लिए आगे रहती है।
उनकी कोशिश यही रहती है कि वह समाजसेवा में अपना सहयोग दें। वहीं, युवा ब्राह्मण सभा के प्रधान विवेक कृष्ण जोशी ने बताया उनकी संस्था कई सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। उनकी संस्था ने पर्यावरण को बचाने के लिए वन महोत्सव मुहिम शुरू की है। उन्होंने शहर के युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की है।