{"_id":"3a520ed0ca40f8f4c33a0a975418bc43","slug":"blood-camp-on-dera-sacha-sauda","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा सच्चा सौदा कैंप में 600 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा सच्चा सौदा कैंप में 600 ने किया रक्तदान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 13 Apr 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा की ओर से पूरे देश में शनिवार को एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
100वीं मस्तोमस्त रुहानी रुबरू नाईट कोहिनूर डायमंड जुबली के उपलक्ष्य में लगने वाले इस मैगा कैंप का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा के गुरु संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने दिल्ली में रीबन जोड़कर किया।
चंडीगढ़ ब्लॉक डेरासच्चा सौदा की ओर से भी सेक्टर 21 सी के सामुदायिक केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में 600 से ज्यादा ट्राइसिटी के लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ ब्लॉक के मैंबर आरपी मिड्डा इन्सां ने बताया कि संत राम रहीम नशे में फंसे लोगों को भक्ति से जोड़ने का काम कर रहे हैं। नशामुक्त समाज की सरंचना के लिए शुरू किए गए सूफियत संगीत मस्तोमसत रुहानी के 100वें पड़ाव को रक्दान करके मना रही है।
विज्ञापन
अलग अलग श्रेणी में रक्तदान के लिए डेरा को पहले से ही 15 बार गिन्नीज बुक वर्ल्ड रिकार्ड का एवार्ड मिल चुका है। रक्तदान में पीजीआई, जीएमसीएच सेक्टर 32, जीएमएसएच सेक्टर 16,फोर्टिस और मैक्स अस्पताल की ओर से आईं टीमों ने भरपूर योगदान दिया।