{"_id":"7a2bc06b80e9df07ca503516f07c9ca2","slug":"block-committe-member-meets-adc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के खिलाफ 30 में से 22 सदस्य ने मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के खिलाफ 30 में से 22 सदस्य ने मांगा इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी ब्लॉक समिति के 30 में से 22 सदस्यों ने चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव देकर जिला प्रशासन से चेयरमैन बदलने की मांग की है। सदस्यों ने चेयरमैन पर ग्रांट वितरण में भेदभाव एवं गड़बड़ी का आरोप लगाया है। एसडीसी ने सदस्यों को शीघ्र ही मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को पूंडरी ब्लॉक समिति के 30 में से 22 सदस्य लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने एडीसी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपते हुए कहा कि ब्लॉक समिति के चेयरमैन विजयपाल कौल उनके साथ भेदभाव कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बारह लाख और आठ लाख रुपये सहित कई अन्य प्रकार की ग्रांट सही ढंग से वितरित नहीं की गई हैं।
सदस्यों ने ग्रांट वितरण में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। वहीं, उपाध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि ने अपने पद से भी चेयरमैन के विरोध में इस्तीफा सौंप दिया। सभी ने मांग करते हुए कहा कि ब्लॉक समिति में नए चेयरमैन का चुनाव किया जाए। एडीसी ने सदस्यों की शिकायत सुनकर उन्हें शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
ये आए थे एडीसी से मिलने
एडीसी से मिलने वालों में बिमला देवी, राजेश कुमार, अजय शर्मा, संजीव कुमार, राममेहर, कृष्ण कुमार, प्रदीप राणा, सूबे सिंह पबनावा, बलकार सिंह ढांड, जसवंत जाजनपुर, देवेंद्र फतेहपुर, केदार फतेहपुर, राजकुमार पिलनी, राजकुमार हाबड़ी, सोनू फरल, सुमन रमाना-रमानी, वंदना चंदलाना, नीलम मुन्नारेहड़ी, कृष्णा रसीना, सुदेश बाकल एवं मुकेश टयोंठा सहित कुल 22 सदस्य शामिल थे।
मेरे पर लगाए आरोप झूठे : चेयरमैन
इस संबंध में चेयरमैन विजय कुमार कौल ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप मिथ्या हैं। यह सब एक राजनीतिक षड्यंत्र है। वे सभी आरोपों पर जवाब देने को तैयार हैं।
फाइल तैयार कर प्रस्ताव लाएंगे : एडीसी
इस संबंध में एडीसी अरविंद्र मल्हान ने कहा कि 30 में से 22 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव एवं उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में डीडीपीओ को निर्देश जारी कर दिए हैं। डीडीपीओ द्वारा मीटिंग के लिए फाइल तैयार कर प्रस्ताव लाया जाएगा।