{"_id":"cb7b56cabd18410888871b89b6a8f10d","slug":"blew-effigy-of-up-chief-minister-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर घटना का विरोध: अखिलेश यादव का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर घटना का विरोध: अखिलेश यादव का पुतला फूंका
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Jul 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर की घटना के विरोध में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कई सिख संगठनों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका।
विज्ञापन
इससे पहले गांव दड़बा के गुरुद्वारा से यूपी के मुख्यमंत्री का अर्थीनुमा पुतला लेकर उनके विरोध में नारेबाजी करते हुए सैकड़ों महिला और पुरूष की मौजूदगी में सिख संगठन चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचे।
यहां उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री और प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था के विरोध जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अर्थीनुमा पुतला को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
रैली की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने अपनी ओर से व्यापक सुरक्षा के इंतजामात किए थे। इस दौरान गांव दड़बा के सरंपच गुरपीत सिंह हैप्पी, दड़बा के गुरुद्यारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सिंगारा सिंह, गुरुद्यारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य नसीब सिंह शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग भाजपा के उपाध्यक्ष रामदेव भट्टी और पूर्व भाजपा पार्षद अनिल दुबे सहित सैकड़ों महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन