फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Black fungus infection increasing in Haryana says CM Manohar lal

हरियाणा: प्रदेश में बढ़ रहा ब्लैक फंगस का संक्रमण, मनोहर लाल बोले- केंद्र से मिलेंगे छह हजार इंजेक्शन

Sun, 30 May 2021 12:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 30 May 2021 12:59 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने कोरोना वैक्सीन और ब्लैक फंगस के इलाज में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए वैश्विक निविदा जारी की। यह निविदा चार जून को खुलेगी। प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं। वहीं ब्लैक फंगस का संक्रमण और उससे होने वाली मौतें बढ़ने लगी हैं।

विज्ञापन
Black fungus infection increasing in Haryana says CM Manohar lal
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि अब तक ब्लैक फंगस के 750 मामले प्रदेश में आ चुके हैं। ब्लैक फंगस से करीब 50 लोगों की मौत हुई है। केंद्र से हमें ब्लैक फंगस के इलाज के लिए छह हजार इंजेक्शन मिलेंगे, इनमें से 1200 शीशियां उपलब्ध हैं। इसके अलावा पांच हजार टीकों का हमने और ऑर्डर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा अब तक हमने 58 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई है। कल ही हमने वैक्सीन के लिए वैश्विक निविदा जारी की है। मनोहर लाल ने कहा कि हम एक दिन में दो लाख लोगों को टीका लगा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकारण करवाने वाले बुजुर्गों के लिए हम परिवहन की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन


कोरोना से 97 मरीजों की मौत
हरियाणा में कोरोना की सुस्त पड़ती रफ्तार के साथ सरकार अब ब्लैक फंगस से निटपने पर जोर दे रही है। शनिवार को जहां राज्य में कोरोना के कुल केस 2000 से नीचे और 22 जिलों में से मात्र हिसार में ही 150 से अधिक नए संक्रमित मिले। हरियाणा में शनिवार को 57 दिन बाद कोरोना के सबसे कम 1868 केस मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 3752 मरीज स्वस्थ हुए और 97 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। एक दिन का पॉजिटिविटी रेट 3.88 प्रतिशत रहा और दूसरी लहर के बीच की संक्रमण दर 14.79 प्रतिशत है। अब तक कुल संक्रमण दर 8.44 फीसदी और रिकवरी दर 95.86 प्रतिशत पहुंच गई है। साथ ही राहत की बात है कि 46 दिनों बाद सक्रिय मामलों की संख्या 23,094 रह गई है।


हरियाणा में सात अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना की वजह से लगे मौजूदा लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया है। प्रदेश में दुकानें अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी। हालांकि इस दौरान दुकानदारों को ऑड-ईवन फार्मूले का पालन करना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed