फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Black Fungus declared Notified Disease in Haryana

फैसला: हरियाणा में ब्लैक फंगस अधिसूचित रोग घोषित, सीएमओ को हर केस की जानकारी देना जरूरी

Sat, 15 May 2021 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 May 2021 02:46 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ब्लैक फंगस के मामलों में बढ़ोतरी से सरकार की परेशानी बढ़ने लगी है। 

विज्ञापन
Black Fungus declared Notified Disease in Haryana
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

हरियाणा सरकार ने ब्लैक फंगस को नोटिफाइड डिजीज (अधिसूचित रोग) घोषित कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के कई मामले सामने आ चुके हैं। अब नए मामले मिलने पर डॉक्टर जिले के सीएमओ को रिपोर्ट करेंगे।  
विज्ञापन


विज ने कहा कि यदि राज्य के किसी सरकारी या निजी अस्पताल में कोई रोगी ब्लैक फंगस से पीड़ित पाया जाता है तो इसकी जानकारी संबंधित सीएमओ को देनी होगी ताकि बीमारी की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा सकें। रोहतक पीजीआई के वरिष्ठ चिकित्सक प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे सभी चिकित्सकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करेंगे और उन्हें ब्लैक फंगस के इलाज के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

हाल में कई राज्यों में खास तौर पर कई शूगर पीड़ित कोरोना रोगियों को म्यूकरमाइकोसिस होने के मामले सामने आए हैं। वहीं इस महीने की शुरुआत में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कोविड-19 से म्यूकरमाइकोसिस होने की बात से इनकार करते हुए कहा था कि हालात पर नजर रखी जा रही है।

प्रदेश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है। कोरोना से ठीक होने के बाद अब ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें शुगर है और उन पर ब्लैक फंगस ने हमला बोल दिया है।  पिछले एक सप्ताह में पीजीआई रोहतक में सबसे अधिक ऐसे मामले सामने आए। पीजीआई में करीब 20 ऐसे मामले आए। इनमें से कुछ लोगों की आंख चली गई तो किसी का कान। वहीं, दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed