फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Black Flags to BJP Leader by BJP Leaders

भाजपा प्रत्याशी को 'अपनों' ने दिखाए काले झंडे

Tue, 23 Sep 2014 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बराड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बराड़ा Updated Tue, 23 Sep 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
Black Flags to BJP Leader by BJP Leaders

भाजपा कार्यकर्ताओं व टिकट से निराश लोगों ने भाजपा प्रत्याशी संतोष सारवान के कार्यालय के बाहर काले झंडे दिखाकर जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की ओर कहा कि सारवान की टिकट रद्द करो नहीं तो आजाद उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को शांत किया। इस विरोध में भाजपा की युवा सदस्यों ने भी कमर कस ली है।

जानकारी के अनुसार भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज भाजपाइयों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ काले झंडे लेकर बाजार में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में बराड़ा मंडल प्रधान कृष्ण अधोया, साहा मंडल प्रधान जसमेर राणा, भाजपा से दावेदारी करने वाले भाजपा नेता ज्ञान चंद अधोया, मांगे राम पंजैल, सीएल चौधरी ने संतोष सारवान को टिकट देने पर विरोध किया।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने कहा कि संतोष सारवान का टिकट वापिस लो अन्यथा सारवान का बराड़ा मुलाना व साहा में पहुंचने पर दिग्गज भाजपा नेताओं का विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा में हम सभी लंबे समय से काम कर रहे हैं वह कल ही बराड़ा में आई है। उन्होंने कहा कि सारवान जनता के बीच मोल टिकट लेकर आई है।

सभी पदाधिकारियों, मंडल प्रधानों व उमीदवारी के दावेदारों ने कहा कि हम जहां जहां सारवान जाएगी वहां सैकड़ो सदस्यों के साथ जाएगें।

सभी काले झंडे लेकर बाजार से होते हुए सारवान के कार्यालय के बाहर चले गए। भड़के भाजपाइयों का कहना है कि यदि टिकट रद्द नहीं हुई तो सभी मिलकर आजाद उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed