फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP's new resolution letter released with some old promises, some new claims

Chandigarh News: कुछ पुराने वादे, कुछ नए दावों के साथ भाजपा का नया संकल्प पत्र जारी

Mon, 27 May 2024 05:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
BJP's new resolution letter released with some old promises, some new claims
चंडीगढ़। मतदान से महज पांच दिन पहले प्रदेश भाजपा ने रविवार को चंडीगढ़ के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया। इसमें भाजपा ने सांसद किरण खेर की 10 साल में 38 उपलब्धियों का जिक्र किया है। संकल्प पत्र में कई पुराने वादों को ही दोहराया गया है, जो 2014 और 2019 के चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल थे। इस बार पार्टी ने कुछ पुराने वादे, कुछ नए दावों के साथ हर वर्ग को केंद्रित करते हुए मेनिफेस्टो जारी किया है।
विज्ञापन


सेक्टर-33 स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जेपी मल्होत्रा, भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन, उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली और देविंदर सिंह बबला व अन्य ने संकल्प पत्र जारी किया। हरदीप पुरी ने कहा कि संजय टंडन की जीत के बाद चंडीगढ़ का कायाकल्प करने के लिए अनेक योजनाओं पर प्रमुखता से काम किया जाएगा। भाजपा का संकल्प पत्र जनता के सुझावों के आधार पर तैयार हुआ है। पुरी ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में एक बड़ी विशेषता है, सत्ता में आने पर संकल्प पत्र शामिल मुख्य मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर तेजी से काम कर दिखाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल के कार्यकाल में राजनीति के साथ-साथ अच्छे शासन प्रशासन के उच्च मानदंड तय किए हैं।
विज्ञापन


टंडन बोले9 13 हजार सुझावों के बाद तैयार किया गया संकल्प पत्र
भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन ने कहा कि संकल्प पत्र 13 हजार सुझावों और चंडीगढ़ के विभिन्न संगठनों से मिले सुझावों के बाद तैयार किया गया है। चंडीगढ़ को अब एस्पिरेशनल सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारी है ताकि हर वर्ग को अत्याधुनिक सुविधाएं व रोजगार के अवसर मिले। दावा किया कि सांसद संवाद प्रत्येक तीन माह में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा सांसद, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों सहित चंडीगढ़ वासियों से सीधे संवाद के लिए बैठकें आयोजित की जाएंगी। देश के युवा अन्य मेट्रोपोलिटन शहरों की अपेक्षा चंडीगढ़ की ओर आकर्षित होकर इस अपने सुनहरे भविष्य के शहर के रूप में चुन सकें। चंडीगढ़ को मेडिकल हब, एजुकेशन हब, स्टार्ट-अप और बिजनेस हब, स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के वादे जो दोहराए गए
- काॅलोनियों का मालिकाना हक
- 24 घंटे पानी की परियोजना
- मेट्रो परियोजना
- सभी मंजिलों पर व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति
- लीज होल्ड से फ्री होल्ड
- ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड
- इंडस्ट्रियल एरिया, व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों के एफएआर में बढ़ोतरी
- लाल डोरे का विस्तार और लैंड पूलिंग
- डंपिंग ग्राउंड के कूड़े का निपटान
- सफाई व्यवस्था
- इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटर रिंग रोड
- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बढ़ोतरी
- मल्टीस्टोरी अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम का प्रावधान
- मरला हाउसिंग के निर्माण को नियमित करना
- युवाओं के लिए स्टार्टअप्स को बढ़ावा
- खेल के मैदान
- एमएसएमई एक्ट की गतिविधियों की अनुमति दिलाई जाएगी
- बूथ/बे-शॉप पर अतिरिक्त मंजिल की अनुमति
- अत्याधुनिक साउंड प्रूफ सामुदायिक केंद्र
- सुचारू यातायात व्यवस्था
- समुचित पार्किंग
- वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन में बढ़ोतरी
- मजदूर भवन का निर्माण
- रिक्त पदों पर प्राथमिकता से भर्तियां
- कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना
- वर्तमान स्कूलों को ''''स्मार्ट स्कूल'''' में अपग्रेड किया जाएगा
- पर्यटन-फ्रेंडली शहर बनाया जाएगा
- बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन एवं मिसयूज/वायलेशन की पेनल्टी कम करना
- जीएसटी लागू होने से पूर्व के केसों की वन टाईम सेटलमेंट सुविधा
- गांवों में व्यावसायिक गतिविधियों की मंजूरी

भाजपा की तरफ से किए गए कुछ नए वादे
- भर्तियों में चंडीगढ़ वासियों को नीति निर्धारण कर 85 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान
- हर तीन महीने में सांसद, प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ लोगों की संवाद बैठक
- हर तीसरे महीने दिल्ली और चंडीगढ़ के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी फाइलों और परियोजनाओं पर फैसले
- सभी शिक्षण संस्थानों, प्रशासनिक और नगर निगम के कार्यालयों में ओबीसी आरक्षण लागू कराना
- भारत मंडप की तरह ''''कल्चरल व कन्वेंशन'''' सेंटर का निर्माण
- हाईकोर्ट का विस्तार और अधिवक्ताओं के लिए बस की सुविधा
- वेंडर्स में एकरूपता लाने के लिए एक समान ''''कार्ट'''' का प्रावधान
- महिलाओं के लिए पिंक बस सर्विस
- सीसीईटी को अपग्रेडेशन करते हुए इसे एनआईटी बनाया जाएगा
- गोल्फ द्वारा पर्यटन को बढ़ावा
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर हेतु सीधी रेल सुविधा
- स्लम-फ्री चंडीगढ़
- क्रिएटर इन्क्यूबेशन सेंटर
- उद्योग-व्यापार के लिए वाइब्रेंट चंडीगढ़
- गांवों में मकानों के नक्शे पास कराने से छूट
- कलेक्टर रेट की समीक्षा
- पीजीआई और जीएमसीएच में फ्री शटल बस-सर्विस में बढ़ोतरी
- पुलिस कर्मचारियों के परिजनों का कैशलेस उपचार
- सरकारी कामकाज में पंजाबी भाषा को उचित सम्मान
- पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा एवं परिवहन सुविधा
- रंगकर्मियों के लिए कल्याण समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed