{"_id":"60ec30a08ebc3ecca11baf3b","slug":"bjp-workers-protest-against-attack-on-their-leaders-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: किसानों के हमले के विरोध में भड़के भाजपाई, बठिंडा में एसएसपी को सौंपा मांगपत्र, चंडीगढ़ में धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: किसानों के हमले के विरोध में भड़के भाजपाई, बठिंडा में एसएसपी को सौंपा मांगपत्र, चंडीगढ़ में धरना
Mon, 12 Jul 2021 05:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 Jul 2021 05:38 PM IST
सार
चंडीगढ़ में भाजपा ने पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर 15 के पेट्रोल पंप के पास धरने पर बैठे हैं और आगे जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में भाजपा नेताओं को बैरिकेड लगाकर रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भाजपा नेताओं पर हो रहे हमले के विरोध में सोमवार को पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बठिंडा में जिला भाजपा नेताओं का एसएसपी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन होना था, लेकिन जैसे ही किसानों को भाजपा नेताओं के मिनी सचिवालय में आने का पता चला तो किसानों ने सचिवालय के सभी गेटों के बाहर धरना लगा दिया। किसानों का धरना देख भाजपा नेता बिना प्रदर्शन किए एसएसपी को मांग पत्र देने चले गए। मांत्र पत्र देने के बाद सभी नेता अलग-अलग निकले, ताकि किसानों की उन पर नजर न पड़े।
विज्ञापन
भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद बिंटा, पूर्व चेयरमैन अशोक भारती के नेतृत्व में करीब 15 भाजपा नेताओं ने राजपुरा में हमले के विरोध में एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना था। इसके लिए भाजपा नेताओं ने मीडिया को सोमवार सुबह 11 आमंत्रित किया था। लेकिन जैसे ही भाजपा नेताओं के रोष प्रदर्शन की खबर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां एवं सिद्धपुर के नेताओं के कानों तक पहुंची तो यूनियन से संबंधित किसानों ने करीब बारह बजे मिनी सचिवालय के सभी गेटों पर धरना लगा दिया।
विज्ञापन
किसानों के धरने के बाद आम लोगों को हो रही परेशानी पर माफी मांगते हुए किसान नेताओं ने कहा कि वह सिर्फ भाजपा नेताओं का विरोध करने पहुंचे हैं। किसानों ने आम लोगों को आने-जाने दिया। वहीं जब सचिवालय के अंदर से बाहर की तरफ सरकारी एवं गैर सरकारी गाड़ियां निकल रही थी तो किसानों ने हर गाड़ी में झांककर चेक किया कि कहीं गाड़ी में कोई भाजपा नेता तो नहीं है।
विज्ञापन
सूत्रों से पता चला है कि भाजपा के जिला नेताओं को जैसे ही पता चला कि किसान उनका घेराव करने सचिवालय के गेटों पर पहुंच रहे हैं तो उन्होंने एसएसपी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करने के बजाय साढे़ ग्यारह बजे सिर्फ एसएसपी को मांग पत्र दिया और सभी भाजपा नेता अलग-अलग होकर गेट से निकल गए। किसानों का धरना शाम तक जारी रहा। किसानों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि विरोधी कानून वापस नहीं लेती, तब तक भाजपा के खिलाफ उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।
चंडीगढ़ में भाजपा ने पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर 15 के पेट्रोल पंप के पास धरने पर बैठे हैं और आगे जाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोका हुआ है लेकिन भाजपा कार्यकर्ता आगे जाने की जिद कर रहे हैं। इससे तनाव की स्थिति बनी हुई है।