{"_id":"5d02a833bdec226d6773ce54","slug":"bjp-woman-leader-committed-suicide-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः पंचकूला में महिला भाजपा नेता ने खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणाः पंचकूला में महिला भाजपा नेता ने खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 14 Jun 2019 01:26 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता डिंपल की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा से मनसा देवी मंडल की प्रधान डिंपल शर्मा ने गुरुवार को सेक्टर-18 आवास पर पति से झगड़े के बाद जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया। डिंपल (30) को जहरीला पदार्थ निगलने पर तुरंत चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 ले जाया गया, जहां डॉक्टरी जांच में उन्हें मृत घोषित किया गया। अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलने पर सेक्टर-16 चौकी के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने डिंपल के घर पर घटनास्थल की जांच की। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। डिंपल की बेटी के अनुसार उसके मां-पिता के बीच अकसर झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
यहां तक की हाथापाई तक नौबत भी आ जाती थी। लेकिन फिर उनके बीच सुलह भी हो जाती थी। बेटी ने बताया कि गुरुवार को भी मां-पिता के बीच पहले की तरह झगड़ा हुआ। न जाने मां को इतना गुस्सा क्यों आ गया कि उन्होंने जहरीली दवा निगल ली। डिंपल सेक्टर-18 स्थित आवास पर पति व दो बेटियों सहित रहती थीं।
विज्ञापन
करीब तीन साल पहले डिंपल को भाजपा से मनसा देवी मंडल की अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उस समय उनके पति अमृत भूषण दुबई से लौटे थे। डिंपल भाजपा में सक्रिय भूमिका में रही हैं। पुलिस ने डिंपल के शव को मॉर्चरी में रखवाया। फिर पुलिस ने डिंपल के पति से काफी देर तक पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने डिंपल के घर पहुंचकर अन्य पारिवारिक सदस्यों से भी पूछताछ की।
फॉरेंसिक टीम ने भी की घटनास्थल की जांच
स्थानीय पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी शाम करीब पौने आठ बजे डिंपल के सेक्टर-18 स्थित आवास पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर नमूने उठाए। फॉरेंसिक टीम के तीन एक्सपर्ट काफी देर तक घटनास्थल की जांच में जुटे रहे।