फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Will Enqire EDC Scam in Haryana

हुड्डा सरकार को घेरेगा अमित का शाही प्लान

Wed, 13 Aug 2014 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 13 Aug 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
BJP Will Enqire EDC Scam in Haryana

विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की हुड्डा सरकार को जमीनों के मामले में घेरने की तैयारी कर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने राज्य में जमीनों के मामले में की जा रही हेराफेरी पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में हो रही जमीन की हेराफेरी में कई बिल्डर भी शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने बाहरी विकास शुल्क (ईडीसी) पर भी उंगली उठाई।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गुड़गांव की एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में जो जवाब दिया है, उससे यह खुलासा हुआ है कि ईडीसी के मामले में सरकार करीब 25 हजार करोड़ का घपला कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब दस हजार करोड़ की राशि कॉलोनाइजरों ने प्लॉट मालिकों से इकट्ठी कर ली है। यह राशि सरकार को नहीं दी गई, जबकि सरकार ने यह कह कर छूट दे दी कि बाद में 12 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से यह राशि चुका देना।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा आई सत्ता में तो करेगी ईडीसी घोटाले की जांच

BJP Will Enqire EDC Scam in Haryana

एसईजेड के नाम पर हरियाणा में भूमि स्वीकृत की गई, लेकिन एक भी एसईजेड बनकर तैयार नहीं हुआ। सरकार में धड़ाधड़ हो रही सीएलयू में प्रति एकड़ प्रति जिले के हिसाब से रेट तय हैं, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के पटवारी तक शामिल हैं।

कैप्टन ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर ईडीसी घोटाले की जांच करवाई जाएगी। इसके अलावा एसईजेड और सीएलयू के नाम पर हो रही धांधलियों की भी जांच होगी। यदि इन जमीन घोटालों में किसी भाजपा नेता का नाम है तो पार्टी उसकी जांच कराने से भी नहीं चूकेगी।

यह है ईडीसी

BJP Will Enqire EDC Scam in Haryana

हुडा के सेक्टरों में पानी, सीवरेज, ड्रेनेज, रोड, स्ट्रीट और स्ट्रीट लाइट आदि का प्रावधान करने के लिए बाहरी विकास शुल्क वसूल किया जाता है। यह शुल्क भू स्वामियों से लिया जाता है। इसके तहत गुड़गांव से करीब नौ हजार करोड़ रुपये एकत्रित किए गए हैं।

बाकी राज्य से पंद्रह हजार पांच सौ करोड़ रुपये की वसूली हुई है। 10 हजार करोड़ अभी कॉलोनाइजरों पर बकाया हैं। कैप्टन ने बताया कि ईडीसी का काफी पैसा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों पर खर्च कर दिया है, जो कि पूरी तरह से गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed