फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp state president subhash brala son charged for molestation

बेटे पर लगे आरोप झेल रहे बराला के बचाव में उतरी भाजपा, पढ़िए सीएम क्या बोले

Mon, 07 Aug 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
bjp state president subhash brala son charged for molestation
Haryana CM on Vikas Barala Case
बेटे पर लगे आरोपों के कारण चौतरफा आलोचना झेल रहे भाजपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बचाव में अब पार्टी भी उतर आई है। इस मामले में रविवार को खुद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस निष्पक्षता से अपना कार्य कर रही है। उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है। जांच जारी है, आरोप सही साबित हुए तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा। हालांकि, मामला सीधे सुभाष बराला से जुड़ा नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने दोहराया कि यह व्यक्ति विशेष से जुड़ा मामला है। कानून अपना काम करेगा। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग के प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि राजनीतिक प्रभाव के इस्तेमाल के आरोप निराधार हैं। विपक्षी दल मामले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। शुक्रवार रात घटनाक्रम में लड़की ने अपने आईएएस पिता की मौजूदगी में बयान लिखवाया, पुलिस ने उसके अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए विकास व आशीष को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद कानून अनुसार जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की को बुलाकर अदालत में धारा 164 के बयान कलमबद्ध करवाए व दोनों बयान अनुसार पुलिस ने मुकदमे में धारा 341 और जोड़ दी। मामले में किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव नहीं डाला गया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला स्वयं साफ कर चुके हैं कि वह कानून का सम्मान करते हैं। खुद लड़की व आईएएस पिता ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि पुलिस ने अपना काम साफगोई व तत्परता से किया है। विपक्ष को मामले में राजनीति से बाज आना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

bjp state president subhash brala son charged for molestation
हरियाणा कैडर के एक सीनियर आईएएस की 24 वर्षीय बेटी का पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को गिरफ्तार किया। सेक्टर -26 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 डी (छेड़छाड़), 341 (रास्ता रोकने की कोशिश) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की (एचआर-23 जी 1008) सफारी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। जमानती धारा जुड़े होने के कारण दोनों आरोपियों को शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे थाने से ही जमानत दे दी गई।

आरोपी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में एलएलबी के छात्र हैं। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 12 बजे पुलिस के कंट्रोल रूम में पीड़िता ने सूचना दी कि दो युवक सेक्टर सात से उसका पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और पीसीआर वैन ने चंडीगढ़ के हाउसिंग बोर्ड के पास से आरोपियों को दबोच लिया। युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसकी कार को तीन बार ओवरटेक करने की कोशिश की। गिरफ्तार करने के बाद दोनों आरोपियों को सेक्टर 26 पुलिस थाने ले गई। युवती भी रात में थाने पहुंची।

उसने अपने भाई को भी थाने बुलाया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के बाद दोनों का मेडिकल कराया गया। उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई। उसके बाद आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed