फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP's star campaigners rally started from December 10

10 दिसंबर से भाजपा के स्टार प्रचारकों का रैला शुरु

Tue, 07 Dec 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
BJP's star campaigners rally started from December 10
चंडीगढ़। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब भाजपा स्टार प्रचारकों की रैलियों की तैयारी में जुट गई है। 10 दिसंबर को पहली रैली केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की होगी। इस रैली के माध्यम से भाजपा चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल वासियों को साधने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में होने वाली इस रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को ध्यान में रखते हुए अनुराग ठाकुर को निमंत्रण भेजा था, जिस पर उन्होंने सहमति जता दी है। बता दें कि शहर में हिमाचल प्रदेश के हजारों लोग रहते हैं। इनमें से ज्यादातर सरकारी कर्मचारी हैं। भाजपा इस वोट बैंक को हासिल करने के लिए हिमाचल के नेताओं को शहर में बुला रही है। शहर में भाजपा के लिए नगर निगम चुनाव में उसकी प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है इसलिए इस बार स्टार प्रचारक के रूप में देश के गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मनोज तिवारी, सांसद कृष्ण कुमार, गायक निरहुआ समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों व राष्ट्रीय नेताओं के यहां कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। शहर में रहने वाले अलग अलग वर्ग और जाति के लोगों को ध्यान में रखते हुए स्टार प्रचारकों के नाम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed