फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP 32 candidates filed nomination campaigning starts from today

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा के 32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, आज से प्रचार शुरू

Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Dec 2021 11:00 PM IST
सार

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आज यानि रविवार से प्रचार शुरू हो गया है। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा के 32 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। 

विज्ञापन
BJP 32 candidates filed nomination campaigning starts from today
नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी महेश इंदर सिंह और साथ में राजबाला मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के 32 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशियों के नामांकन के समय भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने कहा कि रविवार से चुनाव प्रचार जोरशोर से शुरू होगा। वार्ड नंबर एक से मनजीत कौर, वार्ड-2 से महेशइंदर सिंह सिद्धू, वार्ड-4 से सविता गुप्ता, वार्ड-5 से निकिता गुप्ता, वार्ड-6 से सर्बजीत कौर ढिल्लों, वार्ड-7 से मनोज सोनकर, वार्ड-8 से हरजीत सिंह, वार्ड-9 बिमला दुबे, वार्ड-10 से राशि भसीन, वार्ड-12 से सौरभ जोशी, वार्ड-13 से प्रिंस भंडुला, वार्ड-14 से कुलजीत सिंह संधू, वार्ड-15 से गोपाल शुक्ला पप्पू, वार्ड-16 से उषा, वार्ड-18 से सुनीता धवन, वार्ड-19 से योगिता विक्की शेरा, वार्ड-20 से देवी सिंह, वार्ड-21 से देवेश मोदगिल, वार्ड-22 से हीरा नेगी, वार्ड-23 से नेहा अरोड़ा, वार्ड-24 से सचिन कुमार, वार्ड-25 से विजय राणा, वार्ड-26 से राजेश कालिया, वार्ड-27 से रविंद्र रावत, वार्ड-28 से जसविंदर कौर, वार्ड-29 से रविंद्र पठानिया, वार्ड-30 से शक्ति प्रकाश देवशाली, वार्ड-31 से भरत कुमार, वार्ड-32 से जसमन सिंह, वार्ड-33 से कंवरजीत सिंह राणा, वार्ड-34 से भूपिंद्र शर्मा, वार्ड-35 से राजेंद्र कुमार शर्मा ने नामांकन केंद्र पर जाकर परचा भरा। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद, महासचिव रामबीर भठ्ठी, चंद्रशेखर सहित पार्टी के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


सपा के 13 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी के 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड नंबर-2 से दस्तावेजों की कमी के चलते नामांकन दाखिल नहीं हो पाया। प्रत्याशियों के प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से शनिवार को वार्ड नंबर-34 से सुरेंद्र ठाकुर, वार्ड नंबर 21 से नागेंद्र गुप्ता, वार्ड नंबर 35 से मोहम्मद फुरकान, वार्ड नंबर 7 से कविंद्र, वार्ड नंबर 15 से रंजना यादव, वार्ड नंबर 9 से पुष्पा देवी, वार्ड नंबर 29 से जयदीप वाल्मीकि, वार्ड नंबर 28 से विमला देवी, वार्ड नंबर 20 से रोहित पंडित, वार्ड नंबर 1 से गीता देवी, वार्ड नंबर 13 से संतोष कुमार, वार्ड 14 से प्रतिमा देवी ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चंडीगढ़ में सपा उम्मीदवारों का प्रचार करने आएंगे। उधर, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा पासवान ने अपने पद से त्यागपत्र देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और शनिवार को उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा। पासवान ने भाजपा से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed