{"_id":"66e1d4f637e995dfd9078dd3","slug":"bjp-released-the-final-list-of-three-candidates-ticket-cut-former-state-president-ram-bilas-sharma-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana Election: भाजपा ने जारी की तीन उम्मीदवारों की आखिरी सूची, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election: भाजपा ने जारी की तीन उम्मीदवारों की आखिरी सूची, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा की छुट्टी
Thu, 12 Sep 2024 12:24 AM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:24 AM IST
सार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने शेष बचे तीन उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। महेंद्रगढ़ सीट से दो बार के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा का टिकट काट दिया है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने शेष बचे तीन उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बुधवार देर रात सूची जारी की गई है। खास बात यह है कि भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर महेंद्रगढ़ सीट से नामांकन दाखिला कर चुकी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा को उम्मीदवार नहीं बनाया है। बल्कि अहीरवाल क्षेत्र में कंवर सिंह यादव पर दांव खेला है। यहां पर कांग्रेस के रावदान सिंह भी यादव समाज से ही हैं।
वहीं, सिरसा में भी हलोपा के मुखिया गोपाल कांडा के साथ भाजपा की सहमति नहीं बन पाई और भाजपा ने अंतिम क्षणों में यहां से रोहताश जांगड़ा पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
वहीं फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागना को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा 87 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा सिरसा
नाम- रोहताश जांगड़ा
उम्र-66 साल
व्यवसाय-समाजसेवा
2009 में सिरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। 1994 में भाजपा की टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ा। 1980 से भाजपा के साथ रहे हैं। भाजपा में कई पदों पर रह चुके हैं।
टिकट मिलने का कारण: सिरसा जिले में भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। कभी कोई दाग नहीं रहा। हमेशा पार्टी को समर्पित रहे।