फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp released fisr list of 17 candidates for punjab assembly election

पंजाब विस चुनाव के लिए BJP के उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए

Thu, 12 Jan 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 12 Jan 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
bjp released fisr list of 17 candidates for punjab assembly election
भारतीय जनता पार्टी
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को 17 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी संसदीय बोर्ड के सचिव जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस करके लिस्ट जारी की। वहीं, मौजूदा मंत्रियों को पहली सूची में जगह नहीं दी गई।
विज्ञापन


पहली सूची में जालंधर सैंट्रल, वैस्ट, फगवाड़ा का ऐलान भी नहीं किया है। बता दें कि बीजेपी पंजाब में अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है। इसके लिए उसके पास 23 सीटें हैं, जिनमें 17 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान आज कर दिया।
विज्ञापन


अमृतसर लोकसभा सीट से राजेंद्र मोहन सिंह चीना चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस्तीफा दिया था, जिस पर अब उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में 17 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए थे। लेकिन उनकी औपचारिक घोषणा आज की गई। बैठक में सभी 23 सीटों पर खूब मंथन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में इन सभी के नाम

bjp released fisr list of 17 candidates for punjab assembly election
विजय सांपला - फोटो : फाइल फोटो
जालंधर नार्थ----के.डी. भंडारी
अबोहर--------अरूण नारंग
भोहा-----------सीमा देवी
मुकेरियां--------अरुणेश शाकर
सुजानपुर--------दिनेश बब्बू
अमृतसर वैस्ट----राकेश गिल
अमृतसर ईस्ट----राजेश हनी
अमृतसर सैंट्रल---तरुण चुघ
दीनानगर--------बिशन दास
दसूहा-----------सुखजीत कौर साही
होशियारपुर-------तीक्षण सूद
लुधियाना केंद्रीय---गुरदेव शर्मा देबी
लुधियाना वैस्ट----प्रवीण बांसल
लुधियाना नार्थ-----कमल जेतली
फिरोजपुर--------सुखपाल सिंह नन्नू
राजपुरा---------हरजीत सिंह ग्रेवाल
पठानकोट-------अश्वनी शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed