फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP praised Modi's announcement, AAP and Congress criticized it

Chandigarh News: भाजपा ने मोदी की घोषणा को सराहा, आप और कांग्रेस ने की आलोचना

Tue, 09 Sep 2025 10:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
BJP praised Modi's announcement, AAP and Congress criticized it
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद पंजाब में सियासत गरमा गई है। भाजपा ने जहां मोदी की ओर से बाढ़ ग्रस्त इलाकों के लिए की गई घोषणा को सराहा है, वहीं आप और कांग्रेस ने आलोचना की है। हालांकि शिअद ने इस मुआवजे को और बढ़ाने की मांग की है।
पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के लिए 11 सूत्रीय पैकेज का एलान किया है। पंजाब को पहले से दिए गए 12 हजार करोड़ के आपदा राहत फंड के साथ अतिरिक्त 1600 करोड़ और दिए हैं। इसके लिए पंजाब उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करता है
विज्ञापन


पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने इस मुआवजे को मजाक करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सूबे को कोई ठोस राहत, जिसकी उनसे उम्मीद थी, देने के बजाय सूबे के साथ भद्दा मजाक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पैकेज देकर समूचे पंजाबियों का अपमान किया है। पंजाब सरकार सूबे के लिए केंद्र द्वारा रोके हुए फंडों के 60,000 करोड़ रुपये और बाढ़ राहत पैकेज के लिए 20,000 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने की लगातार मांग कर रही है लेकिन मोदी द्वारा दी गई यह सहायता पंजाबियों के साथ एक घटिया मजाक है। उन्होंने कहा कि यह पंजाबियों की दुर्दशा प्रति केंद्र की स्पष्ट अनदेखी को दर्शाता है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव परगट सिंह ने कहा कि मात्र 1600 करोड़ की घोषणा पंजाब के प्रति भेदभाव दिखाती है। केंद्र की ओर से पंजाब को राहत नहीं मजाक मिला। इतनी कम ग्रांट से कौन सा दर्द मिटेगा। यह तो खोदा पहाड़ निकला चूहा की कहावत सच हो गई है। बाढ़ की चपेट में आया पंजाब त्राहि-त्राहि कर रहा है और केंद्र ने पंजाब को फिर धोखा दिया है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां, हरदीप सिंह मुंडियां, हरभजन सिंह ईटीओ, बरिंदर कुमार गोयल, लाल चंद कटारूचक्क और लालजीत सिंह भुल्लर ने आज प्रधानमंत्री द्वारा पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मात्र 1600 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा करने पर कड़ी आलोचना की। उनके अनुसार राज्य की मांग 80,000 करोड़ रुपये की थी। यह घोषणा जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed