फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp new power plan in haryana loksabha election

हरियाणा में जीत के लिए भाजपा का ये होगा 'पावर प्लान'

Fri, 07 Mar 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Mar 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
bjp new power plan in haryana loksabha election

आम चुनाव की घोषणा होने के साथ ही हरियाणा भाजपा ने प्रदेश की दस सीटों पर जीत हासिल करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है।

विज्ञापन


प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल खटटर ने प्रचार मशीनरी को चुस्त करते हुए विभिन्न कमेटियों का गठन किया है। हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने सभी लोकसभा क्षेत्र के संयोजक नियुक्त कर दिए हैं।

भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज की अध्यक्षता में एक सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो चुनाव घोषणा पत्र के साथ अन्य स्थानीय मुद्दे और प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन आदि का कच्चा-चिट्ठा तैयार करेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर को संसदीय सम्मेलन, कंवरपाल गुर्ज्जर को संसदीय रैलियां करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि मीडिया प्रबंधन का काम प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव केनेतृत्व वाली कमेटियों को सौंपा गया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुताबिक, 8 मार्च को कुरुक्षेत्र में अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल लोकसभा, 9 मार्च को गुड़गांव में फरीदाबाद, गुड़गांव और रोहतक लोकसभा और 10 मार्च को हिसार में सिरसा, हिसार, सोनीपत और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भटट और संचालन समिति के अध्यक्ष मनोहर लाल भी मौजूद रहेंगे। बैठकों में जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed