फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP national organizing secretary meeting with party leader

भाजपा के संगठन मंत्री का आह्वान, लोगों को बताएं सरकार की उपलब्धि

Tue, 24 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP national organizing secretary meeting with party leader
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री को सम्मानित करते पार्टी नेता। - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के नेताओं को शहर से लेकर गांव तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों को बताने की जिम्मेवारी दी है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं को पहले सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत रूप से अध्ययन करना होगा, तभी वह आम लोगों को जानकारी देने में सक्षम हो सकेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने आगामी 21 जून को चंडीगढ़ में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए। रामलाल ने कहा कि जिस सरकार के कार्यों को प्रचारित करने वाला प्रचार तंत्र कमजोर होता है, वह सरकार ज्यादा देर तक नहीं टिक सकती। इसलिए उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जल्द शुरू कर दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जानकारी का अभाव पार्टी को क्षति पहुंचा सकती है। क्योंकि अब आप (भाजपा) विपक्ष में न होकर सत्ता में हैं, इसलिए अन्य विपक्षियों की निंदा करने की बजाय अपने सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाकर लोगों का विश्वास जीतें। सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित लॉ भवन में तीन राज्यों के पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, सांसदों एवं निगमों के मेंबर्स को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने कहा कि साल 2014 को इसी माह में शपथ लेने वाली मोदी सरकार की ओर से किए गए कार्यों की उपलब्धियां देश के सभी नागरिकों तक पहुंचाई जानी अति आवश्यक है।

ऐसा करके ही हम अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने में सफल हो पाएंगे। झा ने कहा कि मोदी सरकार की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि अब भाजपा को देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में गिना जाने लगा है, जबकि कांग्रेस की गणना अब क्षेत्रीय पार्टी के रूप में होने लगी है।

BJP national organizing secretary meeting with party leader
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री को सुनते पार्टी नेता - फोटो : amar ujala

इस मौके पर चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अरुण सूद, पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय कुमार सांपला, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद किरण खेर, हरियाणा के मंत्री रामबिलास शर्मा, ओपी धनखड़, कविता जैन, ज्ञानचंद गुप्ता और लतिका शर्मा मौजूद रहीं।

रुडी आएंगे शहर में
चंडीगढ़। पीएम मोदी के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताने के लिए चंडीगढ़ में 27 मई से 10 जून तक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान एक दिन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी आएंगे। जबकि पंजाब व हरियाणा के हर जिले में भी कार्यक्रम होगा।

कोर ग्रुप की बैठक हुई
कार्यक्रम के बाद चंडीगढ़ भाजपा की क्रोर ग्रुप के साथ संगठन मंत्री रामलाल ने बैठक की, इसमें योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। साथ ही सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए जो कार्यक्रम होने वाले हैं, उसके लिए नेताओं को जिम्मेवारी भी दी गई। इस बैठक में सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, मेयर अरुण, महासचिव प्रेम कौशिक, चंद्रशेखर ने भी भाग लिया। रामलाल ने पिछले दिनों सेक्टर-17 की दो पार्किंगों को बंद करने के बाद व्यापारियों के साथ हुए विवाद की भी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed